UAE Big Ticket Lottery: केरल के इंजीनियर की चमकी किस्मत, लॉटरी में जीते 11 लाख, अब 34 करोड़ जीतने का मौका!
UAE Big Ticket Lottery: अबू धाबी की लोकप्रिय लॉटरी बिग टिकट अबू धाबी (Big Ticket Abu Dhab) में प्रवासी भारतीय समुदाय के लोग भी उत्साह से भाग लेते हैं। अबु धाबी और दुबई में हर हफ्ते करोड़ों की प्राइज मनी वाले लकी ड्रॉ घोषित किए जाते हैं। 19 फरवरी 2026 को घोषित साप्ताहिक ई-ड्रॉ में केरल के निबिन मैथ्यू ने 50,000 दिरहम (करीब ₹11 लाख) की राशि जीती है। खास बात यह है कि अब अगले सप्ताह होने वाले ड्रॉ में उनके पास 34 करोड़ जीतने का मौका है।
निबिन मैथ्यू पेशे से सिविल इंजीनियर हैं और संयुक्त अरब अमीरात में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि लकी ड्रॉ में वह काफी समय से टिकट खरीदते रहे हैं। हालांकि, पिछले कई महीनों से निबिन अपने दोस्तों के साथ मिलकर बिग टिकट की खरीदारी कर रहे थे। इस बार उन्होंने अकेले ही टिकट खरीदा और किस्मत ने भी उनका साथ दिया। वह 11 लाख की रकम जीतने में कामयाब रहे हैं।

UAE Big Ticket Lottery: अबू धाबी में हर हफ्ते लकी ड्रॉ का आयोजन
- आम तौर पर प्रवासी भारतीय 10-15 लोगों के समूह में टिकट खरीदते हैं ताकि लागत साझा की जा सके। इस बार निबिन की व्यक्तिगत टिकट ने उन्हें विजेता बना दिया।
- बिग टिकट का साप्ताहिक इलेक्ट्रॉनिक ड्रॉ हर हफ्ते आयोजित किया जाता है। महीने के शेड्यूल के अनुसार यह शनिवार या बुधवार को होता है।
- 19 फरवरी की देर रात घोषित परिणाम में निबिन का नाम विजेता के रूप में सामने आया। विजेताओं की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारित की जाती है।
Big Ticket Lottery में अभी और बड़ी रकम जीतने का मौका
गल्फ न्यूज के मुताबिक, निबिन ने यह टिकट फरवरी के दूसरे सप्ताह में खरीदा था। बिग टिकट की साप्ताहिक प्रतियोगिता का पीरियड 7 दिन होता है। एक सप्ताह के दौरान खरीदे गए सभी टिकट उस सप्ताह के ई-ड्रॉ के लिए पात्र होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि साप्ताहिक विजेता बनने के बावजूद निबिन की किस्मत का सफर अभी जारी है। उनका टिकट 3 मार्च 2026 को होने वाले मुख्य 'लाइव ड्रॉ' में भी शामिल रहेगा। इस मुख्य ड्रॉ में 15 मिलियन दिरहम (लगभग ₹34 करोड़) का जैकपॉट जीतने का मौका है। ऐसे में निबिन के पास एक और बड़ी जीत हासिल करने का अवसर बना हुआ है।
प्रवासी भारतीयों के बीच बिग टिकट काफी लोकप्रिय है और हर हफ्ते हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं। निबिन की यह जीत कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications