जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति को Live कार्यक्रम से दी चेतावनी, न्यूक्लियर हथियारों पर बोले, नहीं नहीं...

रूस और यूक्रेन की जंग में दिल दहलाने वाली एक तस्वीर निकलकर सामने आई है और इजियम शहर में मिले सामूहिक कब्र में 440 से ज्यादा शव मिले हैं।

वॉशिंगटन, सितंबर 18: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आशंका के बीच चेतावनी दी है। बाइडेन की ये चेतावनी उस वक्त आई है, जब यूक्रेन ने लड़ाई में बढ़त हासिल करनी शुरू कर दी है और ऐसी संभावना जताई गई है, कि राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के खिलाफ जंग को फिर से तेज करने का आदेश दे सकते हैं, ताकि जिन स्थानों पर रूसी सैनिकों को हार मिली है, उन क्षेत्रों में फिर से जीत हासिल किया जा सके।

बाइडेन की पुतिन को चेतावनी

बाइडेन की पुतिन को चेतावनी

अमेरिका लगातार यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है और पिछले हफ्ते भी राष्ट्रपति बाइडेन ने 600 मिलियन डॉलर के हथियार यूक्रेन में भेजने को मंजूरी दी है। इन हथियारों के दम पर यूक्रेन ने देश के कई हिस्सों से रूसी सेना को पीछे धकेलने में कामयाबी हासिल की है, लिहाजा आशंका है कि, रूसी राष्ट्रपति इस लड़ाई को तेज कर सकते हैं। जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन में अपने युद्ध में गंभीर नुकसान के मद्देनजर अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को रासायनिक या सामरिक परमाणु हथियारों का उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम को प्रसारित सीबीएस के "60 मिनट्स" के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि, 'नहीं, नहीं... आप ऐसा मत करिए।' कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन से पूछा गया था, कि रूस की सेना, जो यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई में गंभीर नुकसान उठा रही है, वो क्या रासायनिक या सामरिक परमाणु हथियारों का सहार ले रही है, तो जो बाइडेन ने कहा कि, 'नहीं नहीं, ऐसा मत करिए, अग आप ऐसा करेंगे, तो दूसरे विश्वयुद्ध के विपरीत आप युद्ध का चेहरा बदलकर रख देंगे।' जो बाइडेन ने कहा कि, 'वो दुनिया के लिए और भी ज्यादा खतरनाक बन जाएंगे, जितना खतरनाक वो अब तक रहे हैं।'

दोस्त देशों से भी पुतिन पर प्रेशर

दोस्त देशों से भी पुतिन पर प्रेशर

आपको बता दें कि, दोस्त देशों से भी रूसी राष्ट्रपति पर यूक्रेन युद्ध को लेकर दबाव बनाया जा रहा है और इसी हफ्ते उज्बेकिस्तान में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति ने भी यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए रूस पर दबाव बनाता था। भारतीय प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि, 'यह युद्ध का समय नहीं है।' पीएम मोदी ने पुतिन को फटकार लगाते हुए कहा था, कि, 'आज का युग युद्ध का नहीं है और मैंने आपसे इस बारे में फोन पर बात की है।' पीएम मोदी की ये बातें 'दुर्लभ तिरस्कार' से कम नहीं थी, जिसका जिक्र अमेरिकी मीडिया में भी किया गया और लिखा गया, कि पीएम मोदी की इन बातों के सामने रूसी राष्ट्रपति काफी ज्यादा प्रेशर में दिख रहे थे।

इजियम को बनाया कब्रों का शहर

इजियम को बनाया कब्रों का शहर

रूस और यूक्रेन की जंग में दिल दहलाने वाली एक तस्वीर निकलकर सामने आई है। यह जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दी। यूक्रेन के उत्तरपूर्वी खारकीव क्षेत्र के एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब, इज़ियम के पास जंगल में यूक्रेनी अधिकारियों को एक सामूहिक क्रब मिली है। कीव की सेना ने कुछ दिन पहले रूसी सेना के कब्जे वाले इस शहर पर अपना अधिकार जमा लिया था। यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सैनिकों को यहां से खदेड़ दिया था। इसके कुछ दिनों के बाद अधिकारियों ने जब इस क्षेत्र का दौरा किया तो उन्हें इजियम के पास वाले जंगल में सामूहिक क्रब मिली। इस कब्र में 440 से ज्यादा शव दफनाए हुए मिले हैं। यूक्रेन के सैनिकों ने जब रूसी सैनिकों के कब्जे में रहे इजियम शहर को आजाद करवा लिया इसके बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश के उत्तरपूर्वी शहर का औचक दौरा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+