175 किमी की रफ्तार से 'नियोगुरी' बढ़ रहा फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट की ओर

मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान कभी भी टोक्यो की ओर रूख कर सकता है। तूफान के कारण भारी बारिश और तेज हवाएं भी चल रही है। लिहाजा, भूस्खलन का खतरा देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित जगहों पर जाने का आग्रह किया है।
अंग्रेजी समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस के मुताबिक, भयंकर तूफान की वजह से ओकिनावा में लगभग पांच लाख लोगों को घर छोड़ने का आदेश दिया गया है। वहीं, तूफान 'नियोगुरी' के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र की ओर बढ़ने की सूचना के बीच इसके प्रभाव से बचने की तैयारियां तेज कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications