चीन में 'मातमो' तूफान का कहर, 13 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

चीन में मातमो और रैमेसम तूफानों से 8 राज्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या 77 पहुंच गई है। मंत्रालय के अनुसार, लगभग 2,90,000 निवासियों को प्रभावित इलाकों से हटाकर सुरक्षित जगह भेजा गया है, जबकि 37,000 लोग बुनियादी जरूरतों को भी तरस गए हैं.
इस साल चीन में आया यह दसवां तूफान है, जिससे वहां का जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं साथ ही, इस तूफान ने घरों और फसलों को तबाह कर दिया है। जिससे अर्थव्यवस्था को 54.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है।
मातमो से दक्षिणपूर्व चीन के फुचिआन प्रांत में जमीन खिसक भी गई है, जिससे प्रभावित इलाकों में तेज हवाएं चलने लगी और मूसलाधार बारिश होने लगी। मंत्रालय ने बताया कि ताइवान विमान हादसा भी इसी तूफान की वजह खराब हुए मौसम का नतीजा था। जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications