वियतनाम में 'डामरे' तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 106 की मौत, करीब 200 घायल

हनोई। वियतनाम में 'डामरे' तूफान के कारण अब तक 106 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही घायलों की संख्या 197 हो गई है और 25 लोग लापता हैं। तूफान ने वियतनाम में बीते सप्ताह दस्तक दी थी। इस तूफान ने पूरे वियतनाम में तबाही मचा दी है।

वियतनाम में 'डामरे' तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 106 की मौत

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डामरे से 2,000 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं और लगभग 12,000 क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके साथ ही 1,231 पोत और मत्स्य जहाज और नौकाएं डूब गई हैं। इसके साथ ही 43,300 जानवर मारे गए हैं।

वियतनाम में पिछले सप्ताह डामरे तूफान ने दस्तक दी थी। इस तूफान ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है। तूफान के साथ लगातार भारी बारिश के चलते देश के अधिकतर शहर बाढ़ के कारण जलमग्न हो गए हैं। इस तूफान ने वियतनाम में अफरा तफरी मचा दी है, इससे हजारों लोगों के पलायन होने के लिए मजबूर कर दिया है। साथ ही भूस्खलन में भी कई लोग मारे गए हैं।

तूफान ने वियतनाम का दक्षिण और मध्य क्षेत्र को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। तूफान के कारण दनांग शहर के बाहरी हिस्से सहित वियतनाम का दक्षिण-मध्य तटवर्ती क्षेत्र पानी में डूब गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+