Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Everest: 2 साल के बच्चे ने किया अनोखा कारनामा, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट के बेस कैंप तक की चढ़ाई

2 साल का कार्टर डलास माउंट एवरेस्‍ट के बेस कैंप तक पहुंचने वाला सबसे कम उम्र का बच्‍चा बन गया है। पहले ये रिकॉर्ड 4 साल के एक बच्चे के नाम था। कार्टर ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने का सफर मां जेड और पिता रॉस की पीठ पर बैठकर पूरा किया है।

कार्टर डलास ब्रिटेन के स्कॉटलैंड का रहने वाला है। डलास ने 25 अक्टूबर को नेपाल में समुद्र तल से 17,598 फीट की ऊंचाई पर स्थित दक्षिणी स्थल पर चढ़ाई की। उसने अपने 35 साल के पिता रॉस की पीठ पर बैठकर ट्रैक पूरा किया। इस अभियान में उसकी 31 साल की मां जेड भी साथ थी।

world-record-becomes-youngest-in-history-to-reach-mount-everest

रॉस और जेड अपने बेटे के साथ एक साल के लिए एश‍िया की यात्रा पर निकले हुए हैं। इसके लिए उन्होंने अपने घर को किराए पर दे दिया है। रॉस ने एवरेस्ट अभियान के बारे में कहा कि उनका 2 साल का बेटा कार्टर उनसे ज्‍यादा एक्साइटिड लग रहा था।

रॉस ने कहा कि मुझे और जेड को ऊंचाई पर सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हुई लेकिन कार्टर बिल्कुल ठीक था। बेस कैंप से पहले गांवों में दो डॉक्‍टर तैनात थे। उन्होंने हमारा ब्‍लड टेस्‍ट किया। हमारे मुकाबले कार्टर ज्‍यादा हेल्दी था।

कार्टर के माता-पिता अपनी इस यात्रा के लिए फूड जैकेट और स्लीपिंग बैग ले गए थे। रॉस ने कहा, "काठमांडू पहुंचने के 24 घंटों के भीतर हमने यात्रा शुरू कर दी थी।" हम पहले से ही तैयार थे। नियमित रूप से लंबी सांस लेने की तकनीक का अभ्‍यास कर रहे थे। हम घर पर बर्फ के पानी से नहाते थे। कार्टर को भी इसी पानी से नहलाते थे, जिससे बेस कैंप पर कोई दिक्‍कत न आए।

मेट्रो रिपोर्ट के मुताबिक स्कॉटलैंड से निकलने के बाद रॉस, जेड और कार्टर सबसे पहले भारत आए। इसके बाद वे श्रीलंका और मालदीव गए। यहां से दोबारा भारत आए और फिर नेपाल के लिए रवाना हुए। चढ़ाई करने के बाद परिवार मलेशिया गया। यहां एक शादी अटेंड की कार्टर का जन्मदिन मनाने के लिए सिंगापुर चले गए। इसके बाद उन्होंने थाईलैंड का भी दौरा किया।

रॉस और उनकी पत्नी को उम्मीद है कि कार्टर का विश्व रिकॉर्ड पक्का हो जाएगा। वर्तमान रिकॉर्ड चेक रिपब्लिक के चार वर्षीय बच्चे ज़ारा है जिसने बेस कैंप तक 170 मील (274 किमी) की यात्रा की थी। उनसे पहले, माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र का विश्व रिकॉर्ड प्रीशा लोकेश निकजू के नाम था, जो 2023 में चढ़ाई के समय केवल पांच साल की थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+