एलएसी पर चीन के आक्रामक रवैये के खिलाफ अमेरिकी सीनट में पेश हुआ प्रस्ताव

एलएसी पर चीन के आक्रामक रवैये के खिलाफ अमेरिकी सीनेटरों ने पेश किया प्रस्ताव

नई दिल्ली। अमेरिका के दो सीनेटर जॉन कोर्नेन और मार्क वार्नर ने सीनेट में चीन के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव में चीन के वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएएसी) पर भारत के साथ आक्रामक बर्ताव की निंदा की गई है। प्रस्ताव में लद्दाख में चीन की सैन्य गतिविधियों और वास्तविक नियंत्रण रेखा की कोशिश की आलोचना की गई है।

Recommended Video

    India China Tension: LAC पर चीन के रवैये के खिलाफ American Senate में प्रस्ताव | वनइंडिया हिंदी
    US Senators John Cornyn and Mark Warner introduced a resolution to condemn China use of military aggression at Lac

    इस प्रस्ताव को लाने वाले जॉन कोर्नेन अमेरिका की सत्ताधारी पार्टी रिपब्लिकन के व्हिप सीनेटर हैं। वहीं दूसरे सीनेटर मार्क वार्नर खुफिया मामलों पर सीनेट की प्रवर समिति के रैंकिंग सदस्य हैं। कोर्नेन और वार्नर सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष भी हैं। कोर्नेन ने इससे पहले कहा कि मैं चीन के खिलाफ खड़े होने और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र बनाए रखने में भारत की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करता हूं। बहुत जरुरी है कि हम अपने भारतीय साझेदारों का साथ दें क्योंकि वे चीनी आक्रामकता के खिलाफ बचाव कर रहे हैं।

    अमेरिका हाल के दिनों में कई दफा कह चुका है कि चीन लगातार दक्षिण चीन सागर और पड़ोसी देशों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसको लेकर अमेरिका चीन की कड़ी आलोचना करता रहा है। कई बार उसकी ओर से इस पर बयान आए हैं।

    भारत के साथ भी हाल के दिनों में चीन का तनाव है। बीते तीन महीने से ज्यादा समय से दोनों देशों की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर टकराव की स्थिति में हैं। गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच 15-16 जून की रात हिंसक झड़प हो भी चुकी है। इस हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की जाम चली गई थी। इसके बाद कई दौर की बातचीत दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनीतिक स्तर पर हुई है। हालांकि अभी भी हालात पहले जैसे नहीं हो पाए हैं। चीन भारत की जमीन पर कब्जे की फिराक में लगा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+