पाकिस्तान: क्वेटा में आतंकी हमला, 2 आतंकवादियों की मार गिराया गया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा में आतंकी हमला हुआ है, जिसमें दो आतंकियों के मारे गिराया गया है। क्वेटा के मददगार सेंटर में फ्रंटियर क्रॉप्स को आतंकियों ने गुरुवार रात को निशाना बनाया है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती अटैक के वक्त उसी जगह पर थे, उन्होंने कंफर्म किया है कि यह आतंकी हमला ही था। उन्होंने कहा कि हमलावरों को मार गिराया गया है। बुगती ने कहा कि आतंकी आत्मघाती हमला करने के इरादे से आए थे।

बलूचिस्तान के गृह मंत्री ने पुष्टि करते हुए कहा है कि इस हमले में दो हमलावरों को मार दिया गया है और सुरक्षा बलों अब केंद्र के परिसर को खाली कर रहे हैं। वहीं, हमले की साइट पर पाकिस्तान सेना का एक दल पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने कई विस्फोट और स्पोरैडिक गनफायर की आवाजें सुनीं। जिस जगह पर हमला हुआ था, वह ज्यादातर आवासीय इलाक बताया जा रहा है और वहां पर कुछ सरकारी भवन भी आसपास स्थित हैं।
इससे पहले गुरुवार दिन में पाकिस्ता के सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में बलूचिस्तान में लश्कर-ए-जांगवी के चीफ को मार गिराया था। इस दौरान पाकिस्तान के आर्मी ऑफिसर कर्नल सोहिल आबिद की भी मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications