अमेरिका में हाईस्कूल के छात्र ने कैफेटेरिया में की गोलाबारी
वाशिंगटन। कालेज प्रशासन के खौफ से किस तरह छात्र बैखौफ हैं, इसका जीता जागता नमूना अमेरिका के एक स्कूल में देखने को मिला। वाशिंगटन के एक उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले हाईस्कूल के छात्र ने कैफेटेरिया में गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। छात्र ने बाद में उसने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। गोलाबारी के दौरान कालेज के तमाम छात्र-छात्राएं कैफेटेरिया में मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वारदात छात्रों के बीच लड़ाई बाद हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सिएटल के उत्तरी हिस्से में स्थित मेरिसविले पिलचुक हाई स्कूल के एक छात्र ने स्कूल के कैफेटेरिया में गोलीबारी की। छात्र की पहचान जेलेन फ्राईबर्ग के रूप में की गई है।
अमेरिकी राज्य वाशिंगटन के एक उच्च विद्यालय में प्रशासन गोलीबारी के पीछे के मकसद की जांच कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications