इजिप्ट में पुलिसवाले ने इजराइली पर्यटकों से भरी बस पर बरसाई गोलियां, दो की मौत, यहूदियों के खिलाफ नफरत बढ़ी
Egyptian policeman kills 2 Israeli tourists: हमास के खिलाफ इजराइल की जवाबी कार्रवाई के बीच इस्लामिक देशों में यहूदियों के खिलाफ हिंसा भड़कने लगी है और ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इजिप्ट में पुलिसवाले ने गोली मारकर दो इजराइली पर्यटकों की हत्या कर दी है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्र के एक पुलिसकर्मी ने अलेक्जेंड्रिया में दो इजरायली पर्यटकों की हत्या कर दी है। बंदूकधारी पुलिसवाले ने कथित तौर पर उस पर्यटक बस पर गोलीबारी की, जिसमें इज़राइली पर्यटक समूह यात्रा कर रहा था।

रूसी समाचार एजेंसी आरटी की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में दो इजराइली पर्यटक मारे गये हैं। वहीं, हमले में एक मिस्र नागरिक की भी जान चली गई है।
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है। यह घटना तब हुई, जब गाजा पट्टी से रॉकेटों की बौछार के बाद इजराइल फिलिस्तीनी आतंकवादियों से जूझ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications