भाई के सुसाइड की खबर से दुखी दो भाईयों की हार्ट अटैक से मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब एक ही दिन में तीन सगे भाईयों की मौत हो गई। दरअसल शुक्रवार को एक भाई ने खुदकुशी कर ली थी जिसकी खबर सुनकर दो अन्य भाईयों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना पंजाब प्रांत के गुजरावाला की इलियास कॉलोनी की है। शुक्रवार को जाहिद अली (35) ने अज्ञात वजहों से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।

pic

जियो न्यूज की खबर के मुताबिक भाई की खुदकुशी की खबर सुनकर बड़े भाई अब्बास अली (40) को दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। जब दोनों भाइयों के शव वापस घर लाए गए तो उन्हें देखकर 28 वर्षीय तीसरे भाई सद्दाम अली को दिल का दौरा पड़ गया और उसकी भी मौत हो गई।

वहीं इस घटना के बाद आस-पास के लोग दुखी हैं। लोगों का कहना है कि तीनों ही भाई आपस में बहुत ही प्यार से रहते थे और आज तक कोई विवाद जैसी बात सामने नहीं आई। लेकिन जाहिद अली ने खुदकुशी क्यों कर ली इस बात का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। दुखी परिजनों ने तीनों भाईयों का अंतिम संस्कार पड़ोसियों की मदद से किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+