'फ्री ऑफ स्पीच' की बात करने वाले मस्क ने कमर्शियल और सरकारी यूजर्स को लेकर कही बड़ी बात
न्यूयार्क, 04 मई। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जब से Twitter के नए मालिक बने हैं, तब से ही उनकी बातों से यही लग रहा है कि वो Twitter को लेकर बहुत बड़े बदलाव के मूड में हैं। मस्क के कई ट्वीट काफी मजेदार हैं, जिनमें से कई पर तो मीम्स भी बने हैं लेकिन अब उन्होंने जो ट्वीट किया है उससे यूजर्स को जरूर एक झटका लगा है। दरअसल मस्क ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा है कि 'आने वाले वक्त में अब लोग Twitter को मुफ्त में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे बल्कि उन्हें इसके लिए अपनी जेबें ढीली करनी पड़ेगी।'

हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में ये जरूर कहा कि 'कैजुअल यूजर्स इसे फ्री ही इस्तेमाल करेंगें लेकिन कमर्शियल और सरकारी यूजर्स से अब ट्विटर चार्ज करेगा।' आपको बता दें कि मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर को 44 अरब डॉलर खरीद कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।
Twitter के नए मालिक एलन मस्क की लवस्टोरी एक Tweet से ही शुरू हुई थी
ट्विटर के नए बॉस बनने के बाद मस्क ने कहा था कि Twitter को लोगों का भरोसा जीतने के लिए हर स्थिति में राजनीतिक तौर पर तटस्थ होने की जरूरत है इसलिए आने वाले वक्त में आपको इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने Twitter पर फ्री ऑफ स्पीच करने की बात का समर्थन किया था और कहा था कि ट्विटर के मैसेज को एंड टू एंड इंक्रिप्टेड होना चाहिए , जिससे इसकी कोई जासूसी ना कर सके, उन्होंने ट्विटर पर एडिट बटन लाने का भी ऐलान किया था।
मस्क ने 90.8 प्रतिशत शेयर खरीदे
आपको बता दें कि मस्क के मालिक बनने के बाद अब ट्विटर प्राइवेट कंपनी हो गई है। आपको बता दें कि वो पिछले काफी वक्त से ट्विटर को लेकर चर्चा कर रहे थे। हालांकि 14 मार्च 2022 को एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था लेकिन वो इसके 90.8 प्रतिशत शेयर खरीद लेंगे, ऐसा किसी ने सोचा नहीं था इसलिए जब मस्क के ट्विटर खरीदने की बात सामने आई तो पूरा अर्थ जगत हैरान रह गया था।
Twitter will always be free for casual users, but maybe a slight cost for commercial/government users
— Elon Musk (@elonmusk) May 3, 2022












Click it and Unblock the Notifications