कॉमेडियन कैथी ग्रिफिथ का ट्विटर एकाउंट सस्पेंड, एलन मस्क बोले- 8 डॉलर लाओ, खाता चालू कराओ

एलन मस्क से पंगा लेकर एकाउंट सस्पेंड करवाने की लिस्ट में ताजा नाम एक मशहूर कॉमेडियन कैथी ग्रिफिथ का जुड़ गया है। ट्विटर ने कैथी का एकाउंट परमानेंट बंद कर दिया है।

एलन मस्क ने जबसे ट्विटर टेकओवर किया है, तमाम कारणों की वजह से वह सुर्खियों में हैं। ट्विटर खरीदने के बाद से ही एलन मस्क नए-नए नियम बना रहे हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में हिंदी भाषा के अमेरिकी प्रोफेसर इयान वुलफोर्ड का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। अब एक कॉमेडियन ने भी ऐसी हरकत की है जिसके बाद उसका भी अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।

एलन मस्क ने दी थी चेतावनी

एलन मस्क ने दी थी चेतावनी

एलन मस्क से पंगा लेकर एकाउंट सस्पेंड करवाने की लिस्ट में ताजा नाम एक मशहूर कॉमेडियन का जुड़ गया है। ट्विटर ने चर्चित कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है क्योंकि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम एलन मस्क लिख रखा हुआ था। इससे पहले ट्विटर के सीईओ एलन मस्क स्पष्ट रूप से कहा था कि पैरोडी अकाउंट बिना जानकारी के अगर बनाये जायेंगे तो वे हैंडल स्थायी रूप से निलंबित कर दिए जायेंगे। ट्विटर के नए बॉस ने आगे कहा कि सस्पेंशन से पहले कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी क्योंकि वेरिफिकेशन शुरू किया जा रहा है।

विवाद के बाद एलन मस्क ने बताई वजह

हालांकि जब इस विषय को लेकर विवाद बढ़ा तो एलन मस्क ने कहा कि अगर वह चाहें तो अपना अकाउंट 8 डॉलर देकर वापस ले सकती हैं। एलन मस्क ने कहा कि "वास्तव में, उन्हें अपना अकाउंट एक कॉमेडियन के नाम पर रखने के लिए निलंबित कर दिया गया था।" एलन मस्क ट्वीट कर आगाह कर चुके हैं कि यदि कोई भी हैंडल किसी ऐसे व्यक्ति के नाम पर बनाया जाता है, जो लोकप्रिय है और उसे स्पष्ट रूप से 'पैरोडी' नहीं दर्शाया जाता है, वह भ्रम पैदा करता है तो उस एकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जायेगा।

इयान विलफोर्ड का भी एकाउंट हुआ था सस्पेंड

इयान विलफोर्ड का भी एकाउंट हुआ था सस्पेंड

कैथी ग्रिफिन का एकाउंट इसी कारण की वजह से सस्पेंड किया गया है। इससे पहले इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया में हिंदी के प्रोफेसर इयान विलफोर्ड का अकाउंट भी सस्पेंड हुआ था। दरअसल इयान वुलफर्ड ने एलन मस्क की कवर फोटो, प्रोफाइल फोटो, बायो तक कॉपी कर लिया था। एक वेरिफाइड हैंडल से ऐसे ट्विट्स को एक झलक देखने पर ऐसा लग रहा था कि ये ट्विटर एलन मस्क ने ही किए हैं। इस दौरान इस ट्विटर हैंडल से "ट्विटर तेरे टुकड़े होंगे गैंग को भी 8 डॉलर देने पड़ेंगे"; "ये बिक गई है चिड़िया"; "कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागेलू"... जैसे कई सारे ट्वीट्स किए गए थे।

चर्चित सुपरमॉडल गिगी हदीद ने ट्विटर छोड़ा

चर्चित सुपरमॉडल गिगी हदीद ने ट्विटर छोड़ा

इस बीच चर्चित अमेरिका सुपरमॉडल गिगी हदीद ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है। इंस्टाग्राम पर गिगी ने घोषणा की कि वह बड़े पैमाने पर छंटनी के बीच अपने ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर रही हैं। मस्क की आलोचना करते हुए, गिगी ने लिखा, "एक लंबे समय के लिए, लेकिन विशेष रूप से अपने नए नेतृत्व के साथ, यह नफरत और कट्टरता होता जा रहा है, और यह एक ऐसी जगह नहीं है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहती हूं।" उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को डीएक्टिवेट करने के लिए अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+