वुहान लैब में चीन ने बनाया है कोरोना वायरस, साबित करने वाली डॉक्‍टर का ट्विटर अकाउंट सस्‍पेंड

वॉशिंगटन। माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर ने चीन की उस वायरोलॉजिस्‍ट का ट्विटर अकाउंट सस्‍पेंड कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि कोरोना वायरस एक प्राकृतिक नहीं बल्कि लैब में तैयार वायरस है। चीनी वैज्ञानिक ली मेंग यान ने पिछले दिनों दावा किया था कि कोरोना वायरस को वुहान की बदनाम लैब में ही तैयार किया गया। उन्‍होंने कहा था कि उनके पास अपनी बात को साबित करने के लिए सुबूत भी है। कोरोना वायरस महामारी में अब उन्‍हें एक व्‍हीसिलब्‍लोअर के तौर पर देखा जा रहा है। यान ने चीन से भागकर आ गई हैं और अब अमेरिका में कहीं रह रही हैं।

china-corona.jpg

Recommended Video

    Wuhan Lab में बना है Coronavirus, खुलासा करने वाली डॉक्‍टर का Twitter Account बंद | वनइंडिया हिंदी

    ट्विटर की तरफ से कोई टिप्‍पणी नहीं

    ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने कहा है कि मंगलवार को यान का टि्वटर हैंडल बंद कर दिया गया था। उन्‍होंने चीन पर जानबूझकर कोविड-19 तैयार करने और फिर दुनियाभर में इसे फैलाने का आरोप लगाया था और इसके बाद ही उनका ट्विटर अकाउंट बंद है। उनके अकाउंट पर क्लिक करने पर बस एक ही मैसेज मिलता है, 'अकाउंट सस्‍पेंडेड।' कहा जा रहा है कि ट्विटर ने उनका अकाउंट कुछ नियमों के उल्‍लंघन पर सस्‍पेंड कर दिया है। अभी तक कंपनी की तरफ से इस पूरे मसले पर कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है कि आखिर क्‍यों यान का अकाउंट बंद किया गया है।

    मई में दी थी ट्विटर ने वॉर्निंग

    मई में ट्विटर की तरफ से एक वॉर्निंग मैसेज जारी किया गया था कि ऐसी ट्वीट जिनमें विवादित कोरोना वायरस के बारे में कोई भी दावा हो, उन पर कार्रवाई की जा सकती है। यह भी स्‍पष्‍ट नहीं है कि यान की कौन सी ट्वीट के बाद ट्विटर को लगा कि उन्‍होंने कंपनी के नियमों का उल्‍लंघन किया है। ली ने कहा था कि कोरोना वायरस वुहान की लैब से निकला था न कि किसी वेट फूड मार्केट से। यान, हांगकांग यूनिवर्सिटी में बतौर रिसर्चर काम कर रही थीं जब उन्होंने कोरोना वायरस के पर स्टडी शुरू की। चीन बार-बार इस आरोप से इनकार कर देता है कि वायरस लैब से निकला है। डॉक्‍टर यान के मुताबिक वायरस के जीन सिक्‍वेंस किसी फिंगर प्रिंट की तरह होते हैं जिससे ये पता लगाया जा सकता है कि यह लैब से आया है या ये प्राकृतिक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+