Twitter ने छिड़का जख्मों पर नमक, पहले शख्स को नौकरी से निकाला, और अब भेजा एनिवर्सरी गिफ्ट
Twitter ने छिड़का जख्मों पर नमक, पहले शख्स को नौकरी से निकाला, और अब भेजा एनिवर्सरी गिफ्ट
Twitter: ट्विटर को अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क के संभालते ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई। भारत में भी बड़ी संख्या में ट्विटर इंडिया में छंटनी हो रही है। नौकरी से निकाले जाने से अपमानित महसूस कर रहे कर्मचारी लगातार पोस्ट लिख रहे हैं और अपना दर्द बयां कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ट्विटर से कुछ दिन पहले निकाले गए कर्मचारी ने अपना अलग ही अनुभव शेयर किया है। ट्विटर ने जो किया वो जले पर नमक छिड़कने से कम नहीं था।

कंपनी में हो रही जमकर छंटनी
कंपनी के एलन मस्क के संभालने के बाद छंटनी और वर्क कल्चर में आए बदलाव और वहां काम कर रहे कर्मचारियों पर बढ़े वर्क प्रेशर की तमाम स्टोरियां माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर सामने आ रही है। वहीं अब कंपनी से पूर्व निकाले गए एक कर्मचारी ने ऐसा अनुभव शेयर किया है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

नौकरी से निकाले जाने के बाद आया लेटर
दरअसल, एलन फिलाडेल्फो नाम के ट्विटर मैनेजर को ट्विटर ने कुछ दिन पहले निकाल दिया। अचानक नौकरी से निकाले जाने का सदमें में वो दूसरी नौकरी की तलाश कर रहा था तभी एक दिन उसके घर में अपनी पुरानी ट्विटर कंपनी से एक लेटर और कुछ सामान आया। उसे चंद सेकेन्ड के लिए लगा कि क्या दोबारा नौकरी पर रख लिया गया है लेकिन जब उसने उस लेटर को खोला तो दंग रह गया।

कंपनी ने भेजा एनिवर्सरी गिफ्ट
क्योंकि एलन फिलाडेल्फो को कंपनी ने ट्विटर में 10 साल पूरा करने पर बधाई पत्र भेजा था और उसके साथ एक गिफ्ट भेजा। ये ऐलन के जख्मों पर नमक छिड़ने जैसा ही था। अपनी पुरानी कंपनी की ये हरकत लोगों के सामने लाने के लिए शख्स ने वो ट्विटर कंपनी द्वारा भेजे गए बधाई पत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कंपनी का लेटर में लिखी ये बात
10 साल पूरे करने पर कंपनी से प्राप्त बधाई पत्र की फोटो शेयर करते हुए एलन ने कैप्शन में लिखा नौकरी से निकाले जाने के कुछ ही दिनों बाद कंपनी से 10 साल की सालगिरह का उपहार मिला। उसने लिखा हां मजाक नहीं कर रहा। इस लेटर में लिखा था ट्विटरवर्सरी की बधाई, ट्विटर के एक बड़े मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए बधाई! इस साल आपने जो कुछ भी हासिल किया है, उसे देखने के..... OneTeam"












Click it and Unblock the Notifications