Twitter से निकाले जाने पर भी भारतीय युवक ने कंपनी को खूब सराहा, उसका यह संदेश इंटरनेट पर जीत रहा है दिल

Twitter layoffs: एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा क्या है, वहां काम करने वाल साढ़े तीन हजार से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी संकट में पड़ गई है। उन्होंने छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसी वजह से कर्मचारियों में बहुत ज्यादा डर और असमंजस का वातावरण बना हुआ है। नौकरी 25 साल के एक भारतीय युवक (प्रोफाइल से जाहिर होता है) भी गई है, लेकिन वे जरा भी दुखी नहीं हैं। बल्कि, वह कंपनी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और जितने दिन भी उन्हें ट्विटर में काम करने का मौका मिला है, उसे अपना सौभाग्य मान रहे हैं। उन्होंने अपनी जॉब जाने के बाद ट्विटर पर जो संदेश लिखा है, वह सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है और लोग उन्हें अगली पारी के लिए तहे दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ट्विटर में कर्मचारियों की नौकरी जानी शुरू

ट्विटर में कर्मचारियों की नौकरी जानी शुरू

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, कंपनी के कर्मचारियों में खलबली मची हुई। किसी को नहीं पता कि किसकी नौकरी सुरक्षित है और किसको निकाल दिया जाएगा। पूरी तरह से भय और अनिश्चितता का माहौल है। कंपनी की ओर से पहले ही घोषणा हुई है कि शुक्रवार से छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो रही है और एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से आधी की जॉब जाने वाली है। तथ्य ये है कि कई कर्मचारियों को कंपनी से टर्मिनेट किए जाने का मेल पहुंचना शुरू हो चुका है और उनमें से कुछ ने इसके बारे में इसी माक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखना भी शुरू कर दिया है।(पहली तस्वीर सौजन्य:@yashagarwalm )

एक भारतीय युवक की भी गई नौकरी, लेकिन...

एक भारतीय युवक की भी गई नौकरी, लेकिन...

जाहिर है कि जिन कर्मचारियों को कंपनी ने इस तरह से बाहर का रास्ता दिखाया है, उनमें गुस्से के साथ-साथ मायूसी वाली स्थिति पैदा हुई है। क्योंकि, जिस संस्था के लिए उन्होंने इतना समर्पित होकर काम किया, मालिक बदलने से वह अचानक उसके लिए निकम्मे कैसे हो सकते हैं? लेकिन, एक कर्मचारी ने इन विपरीत परिस्थितियों में भी अपना संबल नहीं खोया है और उन्होंने मैनेजमेंट के फैसले को खुशी-खुशी स्वीकार किया है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रसन्नता वाली तस्वीर के साथ जो पोस्ट लिखा है, वह दिल छू लेने वाला है!

जॉब जाने पर भी लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

जॉब जाने पर भी लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

ट्विटर से निकाले गए शख्स ने ट्विटर पर ही लिखे अपने में अपनी दिल की भावनाएं कुछ इस तरह से जाहिर किए हैं, 'अभी-अभी जॉब से निकाला गया हूं। Bird App, यह बहुत बड़ा सम्मान, अब तक का सबसे बड़ा सौभाग्य इस टीम का, इस संस्कृति का हिस्सा बनना था। #LoveWhereYouWorked #LoveTwitter.'@yashagarwalm नाम के हैंडल से यश अग्रवाल ने यह पोस्ट लिखा है, जिन्होंने ट्विटर की पब्लिक पॉलिसी से जुड़े होने की बात अपनी प्रोफाइल में लगाई है। उनकी प्रोफाइल से लगता है कि वे भारतीय हैं, हालांकि वन इंडिया स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर पाया है।

'जहां काम करते थे, वहां से भी प्यार करें'

'जहां काम करते थे, वहां से भी प्यार करें'

25 साल के इस व्यक्ति का कंपनी से नौकरी जाने पर दिल नहीं टूटा है और वहां काम करने और वहां बिताए गए समय को वह सबसे बड़ा सम्मान मान रहे हैं और यह संदेश देने की कोशिश की है कि जहां काम करते थे, वहां से भी प्यार करें। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उसके कुशन कवर पर भी ट्विटर का लोगो दिख रहा है और हर जगह ऐसा लोगो नजर आ रहा है। इससे लगता है कि उन्होंने अपने वर्क स्टेशन से ही यह तस्वीर ली है।

यश अग्रवाल का पोस्ट हुआ वायरल

यश अग्रवाल का पोस्ट हुआ वायरल

शुक्रवार सुबह ही पोस्ट किए गए इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक करीब 15 हजार लाइक्स मिल चुके थे और लगभग एक हजार रिट्वीट मिलने वाले थे। बहुत सारे यूजर्स ने उनके नजरिए की सराहना की है और उनके जीवन जीने के तरीके के मुरीद बन गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बहुत सारा प्यार भेज रहा हूं! आपका काम हमेशा प्रेरणादायी रहा है,मुझे भरोसा है कि आप आगे भी हैरान करने वाली चीजें करते रहेंगे, जो आगे आपके सामने आएंगे। '

'जीवन के प्रति ऐसा सकारात्मक नजरिया दुर्लभ है'

एक और यूजर ने लिखा है कि 'जीवन के प्रति ऐसा सकारात्मक नजरिया दुर्लभ ही देखने को मिलता है। आप जो कुछ भी करने की चुनेंगे, उसमें आपको बेजोड़ सफलता और खुशी की कामना है! आपके भविष्य की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं।' एक यूजर ने लिखा है, 'नौकरी जाने के बाद इतनी ऊर्जा और जोश से भरा ट्वीट कभी नहीं देखा है। आपको ढेर सारी शुभकामना और आपको एक बेहतरीन अवसर मिलेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+