Twitter ने लॉन्च की नई ‘Violent Speech Policy", जानें ये नीति और क्या मिलेगा यूजर्स को फायदा
ट्विटर ‘Violent Speech Policy" को लॉन्च की है। जिसका उदद्देय हिंसक कार्यो के सामान्यीकरण और हिंसक भाषा के प्रयोग को रोककर यूजर्स की सुरक्षा को सुनिश्वित करना है।

Twitter को एलन मस्क की कंपनी ने जबसे टेकओवर किया है तब से लेकर अभी तक ट्विटर में कई फेर बदल किए गए हैं। वहीं अब ट्विटर यूजर्स की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कुछ नियम अपडेट किए हैं और कुछ नई पॉलिसी लॉन्च की है। ट्विटर ने हिंसक कंटेंट और समान भाषा संबंधी नियमों में कुछ अपडेट किए हैं। इसके साथ ही ट्विटर नई 'Violent Speech Policy",लॉन्च की है। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर 'Violent Speech Policy" को लॉन्च करने का उद्देश्य हिंसक कार्यों के सामान्यीकरण को रोकना और हिंसक भाषण के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी"के जरिए ट्विटर यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
जानें क्या होगा फायदा
'Violent Speech Policy" के अंतर्गत हिंसक धमकियों, हिंसा को उकसाने, हिंसा का महिमामंडन करने और नुकसान पहुंचाने के प्रसास पर रोक लगेगी। ट्विटर ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि ये नीति विशेष रूप से नागरिकों के घरों, रेजिडेंस या आवश्यक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने सहित दूसरों को शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी देने की अनुमति नहीं देती है। इसमें दूसरों के लिए शारीरिक नुकसान का अनुभव करने की इच्छा करना, अप्रत्यक्ष रूप से कोड लैंग्वेज का उपयोग करके हिंसा को उकसाना, और हिंसक घटनाओं का जश्न मनाना शामिल है जिसमें नुकसान हुआ है या पशुओं के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार हुआ है।
ट्विटर ने ये भी दी जानकारी
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने ये भी साफ किया है कि यह हिंसक भाषण की अभिव्यक्ति की अनुमति देता है वो तब कोई स्पष्ट अपमानजनक या हिंसक संदर्भ नहीं होता है जैसे दोस्तों के बीच अतिशयोक्तिपूर्ण और सहमतिपूर्ण भाषण, या वीडियो गेम और खेल आयोजनों की चर्चा के दौरान। भाषण, व्यंग्य, या कलात्मक अभिव्यक्ति के कुछ मामलों की भी अनुमति है, लेकिन संदर्भ को कार्रवाई योग्य हिंसा या नुकसान को भड़काने के बजाय एक अप्रोच को व्यक्त करना चाहिए।
'Violent Speech Policy" का उल्लंघन करने पर क्या होगा ?
ट्विटर ने इस बात का जिक्र किया कि ज्यादातर मामलों में, वे नीति का उल्लंघन करने वाले किसी भी अकाउंट को तुरंत और स्थायी रूप से सस्पेंड कर देंगे। हालांकि, कम गंभीर उल्लंघनों के लिए, यूजर्स द्वारा दोबारा ट्वीट करने से पहले वे अकाउंट को अस्थायी रूप से लॉक कर सकते हैं। यद यूजर्स चेतावनी मिलने के बाद भी पॉलिसी का उलंघन करते रहते है तो उसका यूजर का अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया जाएगा। सीमित मामलों में विशेष रूप से गंभीर हिंसा के विश्वसनीय रूप से जिन पर आरोप लगा है उन व्यक्तियों के संबंध में बातचीत के दौरान ट्विटर कम दंडात्मक उपाय कर सकता है
अकाउंट गलती से सस्पेंड हो जाए तो क्या करना होगा ?
हालांकि कंपनी ने बताया जिन यूजर्स को लगता है कि उनका अकाउंट गलती से सस्पेंड कर दिया गया है, वे अपील सबमिट कर सकते हैं. कार्रवाई करने से पहले ट्विटर बातचीत के पीछे के संदर्भ का मूल्यांकन करता है और उसे समझता है।












Click it and Unblock the Notifications