ट्विटर ने पाकिस्तान के कई दूतावासों के आधिकारिक अकाउंट पर लगाया बैन
इस्लामाबाद, 28 जून। भारत में ट्विटर ने यूएन, तुर्की, ईरान, मिश्र के पाकिस्तानी दूतावास के ट्विटर हैंडल को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही रेडियो पाकिस्तान के ट्विटर हैंडल पर भी रोक लगा दी है। भारत में ट्विटर की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ट्विटर से गुहार लगाई है कि वह इन अकाउंट को तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू करे। दरअसल भारत के आईबी मंत्रालय ने 26 यूट्यूब चैनल पर प्रतिबंध लगाया था, जिसमे 6 पाकिस्तान के भी चैनल थे। भारत की इस कार्रवाई के बाद ही ट्विटर ने पाकिस्तान ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल को बैन किया है। जिन यूट्यूब चैनल पर प्रतिबंध लगाया गया है उनपर आरोप है कि वह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा थे क्योंकि वह गलत जानकारी लोगों के बीच फैला रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications