क्या Elon Musk के हाथों Twitter को बेच देना चाहिए? ट्विटर बनाने वाले Jack Dorsey ने तोड़ी चुप्पी
पिछले साल भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को अगला सीईओ नियुक्त करते हुए जैक डोर्सी ने ट्विटर के सीईओ पद की जिम्मेदारी छोड़ दी थी और जैक डोर्सी के पास अब ट्विटर का सिर्फ 2.2 प्रतिशत शेयर ही है।
वॉशिंगटन, अप्रैल 18: ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने पहली बार दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की ट्विटर की खरीदने की कोशिश कर चुप्पी तोड़ी है। ट्विटर को खरीदने को लेक पिछले कुछ दिनों से एलन मस्क लगातार कोशिश कर रहे हैं, जबकि ट्विटर मैनेजमेंट ट्विटर को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। बोर्ड ने तो आधिकारिक तौर पर 'प्वाइजन पिल्स' नीति की भी घोषणा कर दी, ताकि, एलन मस्क के लिए ट्विटर को खरीदना काफी मुश्किल हो जाए।

एलन मस्क का ऑफर
ट्विटर के करीब 9 प्रतिशत शेयर्स खरीदने के बाद एलन मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के सामने पूरी कंपनी को खरीदने की पेशकश की थी और उन्होंने ट्विटर का मौजूदा बाजार वैल्यू 43 अरब डॉलर लगाया था और उन्होंने 43 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने का प्रस्ताव रखा था, जिससे डरकर ट्विटर बोर्ड ने 'प्वाइजन पिल्स' को लागू कर दिया, जो अगले साल तक लागू रहने वाला है। टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर के हर एक शेयर का कीमत 54.20 डॉलर प्रति शेयर लगाया था। जिसके बाद ट्विटर बोर्ड ने 'शेयरधारक अधिकार योजना' को लागू कर दिया है, जो एलन मस्क के लिए ट्विटर खरीदने की योजना को बड़ा झटका है।

सीईओ पद से हट चुके हैं डोर्सी
आपको बता दें कि, पिछले साल भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को अगला सीईओ नियुक्त करते हुए जैक डोर्सी ने ट्विटर के सीईओ पद की जिम्मेदारी छोड़ दी थी। वहीं, ट्विटर पर उन्होंने अपने कुछ फॉलोवर्स से बात करते हुए जैक डोर्सी ने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने इसे 'कंपनी की शिथिलता' करार दिया है। आपको बता दें कि, जैक डोर्सी के पास अभी भी कंपनी का 2.2 प्रतिशत शेयर है और वो अगले महीने तक कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल रहेंगे। वहीं, जैक डोर्सी ने मशहूर वेंचर कैपिटिलिस्ट गैरी टैन की उस बात से भी अपनी सहमति जताई है, कि एक खराब तरह से संचालित बोर्ड पल भर में एक अरब डॉलर की वैल्यू को गायब कर सकता है। हालांकि, जब एक और ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा, कि क्या उन्हें इस मामले पर सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलने की इजाजत है, तो उन्होंने कहा, नहीं।

ट्विटर बोर्ड के पास नहीं हैं शेयर्स
एलन मस्क ने हाल ही में कहा था, कि 'जैक के सीईओ पद से जाने के बाद अब ट्विटर बोर्ड में शामिल लोगों के पास ट्विटर के शेयर्स नहीं हैं, इसलिए, स्वभाविक तौर पर बोर्ड मेंबर्स के हित ट्विटर के शेयर धारकों के हितों के साथ मेल नहीं खाता है।' आपको बता दें कि, पिछले हफ्ते मस्क ने ट्विटर में 43 अरब डॉलर यानी 54.20 डॉलर प्रति शेयर में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा था, और उन्होंने ये सारे पैसे नकद में देने की बात कही थी। एलन मस्क ने इसके लिए बकायदा यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ एक फाइलिंग भी दाखिल कर दिया।

एलन मस्क ने क्या कहा?
एलन मस्क ने कहा कि, 'मेरा प्रस्ताव मेरी तरफ से दिया गया सबसे अच्छा और अंतिम प्रस्ताव है और अगर इसे स्वीकार नहीं किया जाता है, तो मुझे शेयरधारक के रूप में अपनी स्थिति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता होगी।" उन्होंने यह भी कहा कि, 'माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में "असाधारण क्षमता" है, जिसे वह अनलॉक करना चाहते हैं। ट्विटर के निदेशक मंडल ने बाद में मस्क की पेशकश को रोकने करने के लिए एक नई "शेयरधारक अधिकार योजना" जारी की है।

क्या है ट्विटर का ‘प्वाइजन पिल’ प्लान?
आर्थिक जगत में 'प्वाइजन पिल्स' को 'जहर की गोली' के नाम से जाना जाता है और कंपनियां इसका इस्तेमाल अपनी कंपनी को अधिग्रहण से बचाने के लिए इस्तेमाल करती है और ट्विटर मैनेजमेंट ने भी एलन मस्क के हाथों में कंपनी को जाने से बचाने के लिए इस रणनीति को अपनाने की बात कही है। इस रणनीति के तहत सोशल मीडिया कंपनी को एलन मस्क के हाथों में जाने से बचाने के लिए सीमित अवधि के लिए 'शेयर होल्डर प्लान' को अपनाया है। जिसके बाद अब एलन मस्क के लिए ट्विटर का अधिग्रहण काफी मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, ये नामुमकिन नहीं होगा। काफी सरल शब्दों में कहें तो, 'प्वाइजन पिल्स' का अर्थ है, यदि कोई शेयरधारक 'शत्रुतापूर्ण अधिग्रहण' के जरिए कंपनी का शेयर खरीदने की कोशिश करता है, तो उसे रोका जाए।

‘प्वाइजन पिल्स’ से कैसे बचेगा ट्विटर?
'प्वाइजन पिल्स' प्लान तभी लागू होता है, जब कोई व्यक्ति, कोई संस्था या कोई ग्रुप किसी कंपनी का 'ऑउटस्टैंडिंग कॉमन स्टॉक्स' का 15 प्रतिशत शेयर खरीदने की कोशिश करेगा, तो ये प्लान एक्टिवेट हो जाएगा। यानि, इस हिसाब से देखें, तो एलन मस्क के पास अभी करीब ट्विटर का 9 प्रतिशत शेयर है और अगर एलन मस्क 15 प्रतिशत शेयर खरीद लेते हैं, तो फिर 'प्वाइजन पिल्स' प्लान एक्टिवेट हो जाएगा। इस नीति के तहत एलन मस्क ट्विटर का शेयर अगर खरीदने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें हर शेयर के लिए ज्यादा पैसों का भुगतान करना होगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications