ट्विटर के बिकने के बाद कंपनी के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने ट्वीट कर कही ये बात
वॉशिंगटन, 26 अप्रैल। एलन मस्क द्वारा ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदे जाने के बाद ट्विटर के को-फाउंडर जैक डॉर्सी ने इस फैसले का समर्थन किया है। जैक ने ट्वीटर करके लिखा, मैं इसको लेकर काफी खुश हूं कि ट्विटर लोगों की सेवा जारी रखेगा, दुनियाभर में और अंतरिक्ष में भी यह लोगों की बातचीत को जारी रखेगा। एलन का लक्ष्य है कि एक ऐसे प्लेटफॉर्म को तैयार किया जाए जिसपर अधिक से अधिक लोग भरोसा कर सके, यह अच्छा कदम है। पराग अग्रवाल का भी यही लक्ष्य है, इसीलिए मैंने उन्हें चुना था। आप दोनों लोगों का शुक्रिया कि आप कंपनी को असंभव परिस्थितियों से बाहर लेकर आए। यह सही रास्ता है, मैं अपने पूरे तहेदिल से यही मानता हूं।

गौर करने वाली बात है कि ट्विटर को एलन मस्क ने कुल 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है,जोकि उद्योग जगत के इतिहास में सबसे बड़ी डील है, जिसे पूरी तरह से 100 फीसदी कैश में पूरा किया गया है। खुद एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव पिछले साल दिया था। हालांकि इसके कुछ प्रमोटर्स ने मस्क के प्रस्ताव का विरोध किया था, लेकिन आखिरकार मस्क ने ट्विटर को खरीदने में सफलता हासिल की है। ट्विटर की डील फाइनल होने के बाद मस्क ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
एलन मस्क ने ट्वीट करके लिखा, मेरा मानना है कि मेरे सबसे बड़े और सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी ही लोकतंत्र का मूलभूत आधार है, मुझे खुशी है कि ट्विटर इस स्तंभ को बरकरार रखेगा। वहीं ट्विटर के बिकने के बाद कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी का भविष्य अनिश्चित है, मेरे पास आपके सभी सवालों के जवाब नहीं है, लेकिन जबतक यह डील पूरी होगी मैं आपके साथ हूं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications