Twitter की बड़ी कार्रवाई, हजारों फर्जी न्यूज अकाउंट किए बंद
वाशिंगटन: ट्विटर ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों फेक न्यूज अकाउंट बंद कर दिए। ट्विटर ने कहा कि शुक्रवार को उसने दुनिया भर के हजारों खातों को बंद कर दिया है ताकि फर्जी खबर फैलाने पर रोक लग सके। ट्वीटर ने कहा कि इसके साथ ही साथ फेक न्यूज को फैलाने के लिए सरकार समर्थक प्रचार भी किया गया है,जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, चीन और स्पेन जैसी जगहें शामिल हैं।

ट्विटर ने हांगकांग में प्रदर्शनकारियों के विरोध को रोकने के लिए चीन से आने वाले अकांउट्स को बंद किया गया है। इसके साथ ही मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात से कतर और यमन में आने वाले सऊदी समर्थक संदेश को बढ़ाने वाले अकांट्स को बंद कर दिया गया। स्पेन और इक्वाडोर में नकली समाचार खाते भी बंद कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications