Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Twitter के सीईओ पराग अग्रवाल क्यों कर रहे हैं कॉफी बेचने की कोशिश, Elon Musk छीन लेंगे नौकरी?

पराग अग्रवाल (Parag agarwal) ने पिछले हफ्ते लंदन में कई बिजनेस मीटिंग में हिस्सा लिया और उसी दौरान यह दिलचस्प घटना हुई। उन्होंने लंदन में अपने स्टॉफ के लिए कॉफी ऑर्डर किए। इस दौरान वहां एक स्टैंडअप कॉमेडी शो भी हुआ।

लंदन, 4 जुलाई : ट्विटर के सीईओ (Twitter CEO Parag Agarwal) ने अपने स्टाफ को कॉफी सर्व की है। उनका कॉफी सर्व करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पराग अग्रवाल ने पिछले हफ्ते लंदन में कई बिजनेस मीटिंग में हिस्सा लिया और उसी दौरान यह दिलचस्प घटना हुई। अग्रवाल ने जहां ट्विटर के लंदन स्थित हेडक्वार्टर्स में कॉफी परोसी, वहीं सीएफओ नेद सेगल (Ned Segal) ने उनके साथ स्टाफ को कुकीज खिलाईं। इस दौरान ट्विटर, यूके के एमडी दारा नासर (Dara Nasar) भी उपस्थित रहे। अग्रवाल की ब्रिटेन यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो भी था। बता दें कि, नवंबर 2021 में ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी के फर्म छोड़ने के बाद अग्रवाल को कंपनी का सीईओ बनाया गया था।

photo

लंदन में कॉफी परोस रहे हैं पराग अग्रवाल!

लंदन में कॉफी परोस रहे हैं पराग अग्रवाल!

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी के लंदन कार्यालय में अग्रवाल को कॉफी ऑर्डर लेते देखा गया। ब्रिटेन में ट्विटर के प्रबंध निदेशक दारा नासर भी ड्यूटी पर थे। ट्विटर के मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल ने कॉफी के साथ कुकीज़ परोसी।

डील और मीटिंग

डील और मीटिंग

जानकारी के मुताबिक, यह मीटिंग ऐसे समय में हुई, जब एलन मस्क (Elon Musk) की ट्विटर डील की चर्चा जोरशोर से जारी है। वहीं, दूसरी तरफ मीडिया में एलन मस्क की ट्वीटर में एंट्री और पराग अग्रवाल कंपनी से एक्जिट होने की खबरें भी कई दिनों तक सुर्खियों में थीं।

मस्क और पराग के बीच क्या चल रहा है?

मस्क और पराग के बीच क्या चल रहा है?

वहीं, मई में अग्रवाल ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट की टीम में लीडरशिप के स्तर पर बदलाव के बारे में विस्तार से बताया था और कहा कि उन्हें भी एलॉन मस्क के साथ सौदा होने की उम्मीद है। कई ट्वीट्स के जरिये अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान काफी कुछ हुआ और उन्होंने इसके बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। अब वह बोलेंगे। पराग अग्रवाल ने ट्विटर के दो शीर्ष अधिकारियों को निकाले जाने के बाद ये ट्वीट किए और इत्तिफाक से तभी एलॉन मस्क ने कहा कि ट्विटर के टेकओवर की डील टाल दी गई है।

पराग ने कुछ नहीं बताया

पराग ने कुछ नहीं बताया

पराग अग्रवाल ने ट्वीट के जरिये कहा था, पिछले कुछ हफ्तों में काफी कुछ हुआ है। मेरा जोर कंपनी पर रहा और मैंने उस दौरान सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन अब कहूंगा। उन्होंने कहा, "हमने अपनी लीडरशिप टीम और ऑपरेशन में बदलाव का ऐलान किया। बदलाव लोगों को खासा प्रभावित कर रहे हैं। और कुछ कह रहे हैं कि अगर कोई कंपनी को खरीद रहा है तो एक 'असहाय' सीईओ ऐसा क्यों करेगा। यही इसका सीधा सा उत्तर है।

पराग ने कर्मचारियों को किया बर्खास्त

पराग ने कर्मचारियों को किया बर्खास्त

मई 2022 में अग्रवाल ने दो बेहद नामचीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। इनमें उपभोक्ता उत्पादों के प्रमुख कायवन बेकपोर और राजस्व प्रमुख ब्रूस फाल्क शामिल थे।

ट्वीटर डील

ट्वीटर डील

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कुछ हफ्ते पहले एक बैठक में ट्विटर के कर्मचारियों को संबोधित किया। एलन मस्क को सोशल मीडिया कंपनी को 44 अरब डॉलर में खरीदना था। मस्क के अनुसार, वह चाहते हैं कि ट्विटर चीन में वीचैट के समान एक सुपर एप के रूप में विकसित हो।

डील को लेकर कुछ परेशानियां हैं

डील को लेकर कुछ परेशानियां हैं

एलन मस्क ने महीने भर पहले कहा था कि उनका 44 बिलियन डॉलर का प्रस्ताव तब तक आगे नहीं बढ़ेगा जब तक ट्विटर इंक यह सबूत नहीं दिखा देती कि उसके कुल यूजर्स में स्पैम बॉट अकाउंट 5 फीसदी से कम हैं। साथ ही मस्‍क ने ऐसा संकेत दिया था कि वो कंपनी का कम दाम चुकाना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+