आधी रात Twitter Blue Tick गायब, लिस्ट में सलमान, विराट समेत दुनिया की कई हस्तियां शामिल
दुनिया की कई हस्तियों ने अपने पर्सनल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक खो दिया है। इस लिस्ट में मनोरंजन, खेल, राजनीति समेत अन्य क्षेत्रों के दिग्गजों का नाम भी शामिल हैं।

Twitter Blue Tick: ट्विटर ने अब वेरीफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाना शुरू कर दिया है। 21 अप्रैल की डेट शुरू होते ही कई हस्तियों के पर्सनल अकाउंट से ब्लू टिक गायब हो गए हैं। ट्विटर की ओर से पर्सनल अकाउंट के लिए पहले से दी गई फ्री ब्लू टिक वेरिफिकेशन लेगेसी को अब तक खत्म किया जा चुका है। पर्सनल अकाउंट पर ब्लू टिक जारी रखने लिए अब एक निर्धारित राशि का भुगतान होगा। ऐसे में ट्विटर उन्हीं खातों से ब्लू टिक हटा रहा है, जिनसे भुगतान नहीं मिला है।
भारत समेत दुनिया के सभी देशों कई बॉलीवुड हस्तियों ने एलन मस्क (Elon Musk) की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर अपने पर्सनल अकाउंट से ब्लू टिक खोया है। ब्लू टिक खोने वालों की लिस्ट में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आलिया भट्ट सहित कई बी-टाउन हस्तियां और सीएम योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और क्रिकेटरों विराट कोहली और रोहित शर्मा, विराट कोहली और समेत कई हस्तियां हैं।
भारत के अलावा कई विदेशी हस्तयों ने भी ब्लू टिक खो दिया है। पोप, लेखक जेके राउलिंग, फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो, यूएस रैपर जे-जेड और टीवी स्टार एंट और डे ने कंजर्वेटिव और लेबर पार्टियों के साथ-साथ सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपना ब्लू टिक गायब हो गए।
दरअसल, ट्विटर के पास मूल ब्लू टिक वाले लगभग 300,000 वेरीफाइड यूजर्स हैं। जिसमें कई एथलीट, संगीतकार, पत्रकार और सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शामिल हैं।
ट्विटर ब्लू लेने के लिए ट्वीटर हर क्षेत्र में अलग- अलग कीमत वसूल रहा है। यूजर्स कहां से साइन अप करते हैं ब्लू टिक का मूल्य इस पर निर्भर करेगा। यूएस में इसके लिए आईओएस या एंड्रॉइड यूजर्स को प्रति महीने 11 अमेरिकी डॉलर यानी 114.99 डॉलर प्रति वर्ष देना होगा। जबकि वेब यूजर्स के लिए प्रति महीने 8 अमेरिकी डॉलर है। अगर पूरे साल के लिए एक साथ भुगतान करना हो ये राशि कम हो जाएगी। ऐसे में महज 84 अमेरिकी डॉलर में वर्षभर के लिए ब्लू टिक मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications