UN में भारतीय प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन का Twiiter अकाउंट हैक, पाकिस्तानी झंडे को किया पोस्ट
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक हो गया। हैकर्स ने उनके ट्विटर अकाउंट पर पाकिस्तान के दो झंडे लगाकर राष्ट्रपति ममनून हुसैन की भी फोटो लगा दी। हैकर्स ने सैयद अकबरुद्दीन के वेरिफाइड अकाउंट को भी हटा, दिया जहां से ब्लू टिक दिखना भी बंद हो गया था। हालांकि, ट्विटर ने कुछ ही घंटे बाद इसे फिर से ठीक कर दिया। अपना ट्वीटर फिर से ठिक होने के बाद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर ट्विटर इंडिया का शुक्रिया अदा किया। अकबरुद्दीन ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे कमजोर करने के लिए किसी एक हैकिंग से भी ज्यादा कुछ करना पड़ेगा।

2016 में 199 सरकारी वेबसाइटों को हैक किया गया
जाहिर है कि पाकिस्तान में आतंकियों के लिए साइबर अटैक करना कोई नई रणनीति नहीं है और ना ही भारतीयों अधिकारियों को लक्ष्य बनाना कोई मुख्य घटना है। गृह मंत्रालय ने कहा था कि 2016 में 199 सरकारी वेबसाइटों को हैक किया गया। यहां तक कि 2013 से 2016 के बीच 700 से भी ज्यादा सरकारी वेबसाइटों को हैकर्स ने निशाना बनाया है।

टेक्नोलॉजी के साथ-साथ साइबर हमले भी बढ़ रहे हैं
पिछले साल जनवरी में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की वेबसाइट, आतंकवादी गतिविधियों से लड़ने वाली भारतीय विशेष बल की यूनिट को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने के लिए भी हैक की गई थी। हालांकि वेबसाइट, कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी.आईएन) द्वारा तुरंत अवरुद्ध हुई थी। जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से आतंकी सगंठनों के साइबर हमले भी बढ़ रहे हैं।

बिपिन रावत कर चुके हैं साइबर अटैक के लिए आगाह
बता दें कि शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने भारतीय सुरक्षा के लिए बढ़ते साइबर अटैक और इन्फॉर्मेशन वॉर को लेकर आगाह किया था। पूरी दुनिया साइबर हमलों से जूझ रही है और इसका खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, रूस का मानना है कि साइबर हमले के पीछे हैकर्स और अपराधियों को पकड़ना बेहद ही मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications