इजराइल पर टूटेगा अल्‍लाह का कहर... संसद में यहूदी मुल्क को बद्दुआ दे रहे तुर्की सांसद को आया हार्ट अटैक

गाजा में युद्ध छेड़ने को लेकर इजराइल की दुनिया भर में आलोचना हो रही है। इस बीच तुर्की के एक सांसद को मंगलवार रात संसद में हार्ट अटैक आ गया। 53 साल के हसन बित्मेज अपने भाषण के दौरान इजराइल को कोस रहे थे।

बित्मेज ने अपने भाषण का अंत 'इजरायल पर अल्लाह का कहर टूटेगा और वह इससे बच नहीं सकेगा, मैं आप सबको सलाम करता हूं' कह कर किया। इतना कहते ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह फर्श पर लुढ़क गए।

Turkish lawmaker collapses in parliament

इस पूरी घटना का टीवी पर लाइव प्रसारण हो गया और यह वायरल हो गया है। हसन बित्मेज 53 साल के हैं और मधुमेह से पीड़‍ित हैं। वह तुर्की के संसद के जनरल असेंबली हॉल में गुरुवार को भाषण दे रहे थे। इसी दौरान हार्ट अटैक आने पर वह गिर गए।

हार्ट अटैक आने के बाद वहां पर मौजूद एक अन्य सांसद डॉ. तुहान कोमेज ने उन्हें सीपीआर दी। लेकिन, बित्मेज की हालत में सुधार नहीं आया और उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर बाहर ले जाया गया। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

राजधानी में चल रहा इलाज

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने एक्स पर लिखा, "फेलिसिटी पार्टी के डिप्टी मिस्टर हसन बित्मेज, जो कि तुर्की की संसद के सदस्य हैं, उन्हें उनके भाषण के दौरान समस्या हुई। मैं उनके स्वास्थ्य के विषय में लगातार जानकारी ले रहा हूँ। उनका अंकारा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।"

53 वर्षीय हसन बित्मेज तुर्की इस्लामिक फेलिसिटी पार्टी के सांसद हैं। जिस भाषण के दौरान वह गिरे, उसमें वह तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप आर्दोआन की आलोचना कर रहे थे। उनका कहना था कि इजरायल और गाजा के मुद्दे पर आर्दोआन कठोर नहीं हो रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+