जनता हुई नाराज तो तुर्की ने किया सरेंडर, संसद ने कोका-कोला और नेस्ले पर लगाया प्रतिबंध, वजह क्या है?

तुर्की की संसद ने इजराइल का कथित समर्थन करने के लिए अपने रेस्तरां से कई उत्पादों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें कोका-कोला और नेस्ले जैसे उत्पाद शामिल हैं। इसकी पुष्टि संसद के एक बयान के अलावा दो कंपनियों की पहचान करने वाले एक स्रोत से हुई।

तुर्की की संसद के अध्यक्ष नोमान कर्तुलमस ने कहा है कि संसद उन उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करेगा जो इजराइली आक्रमकता का समर्थन करती हो। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया कि इजराइल का समर्थन करने वाली कंपनियों के उत्पाद संसद परिसर में रेस्तरां, कैफेटेरिया और चाय घरों में नहीं बेचे जाएंगे।

Turkey House bans Coke, Nestle

नोमान कर्तुलमस ने कहा है कि अब से हम उन कंपनियों से कुछ नहीं खरीदेंगे और जो खरीद लिया है उसे फेंक देंगे। हालांकि इस दौरान कर्तुलमस ने किसी कंपनी का नाम नहीं लिया। लेकिन एक रॉयटर्स को एक संसदीय सूत्र ने कहा कि कोका-कोला पेय पदार्थ और नेस्ले इंस्टेंट कॉफ़ी ही एकमात्र ब्रांड थे जिन्हें मेनू से हटाया गया।

सूत्र ने कहा कि यह निर्णय जनता की मांग के जवाब में लिया गया है। सूत्र ने कहा, "संसद अध्यक्ष का कार्यालय जनता के आक्रोश के प्रति उदासीन नहीं रहा और संसद में कैफे और रेस्तरां के मेनू से इन कंपनियों के उत्पादों को हटाने का फैसला किया।"

हाल के दिनों में तुर्की कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों कंपनियों का नाम लिया गया है, जो इजराइली वस्तुओं और पश्चिमी कंपनियों के बहिष्कार का आह्वान कर रहे हैं, इन्हें वे इजराइल का समर्थन करने वाले के रूप में देखते हैं।

आपको बता दें कि तुर्की की सरकार ने गाजा पर इजरायल की बमबारी और येरुशलम के लिए पश्चिमी समर्थन की तीखी आलोचना की है। कुछ ही दिन पहले गाजा में बमबारी के विरोध में तुर्की ने इजराइल से अपने राजदूत को वापस बुला लिए था।

राजदूत की वापसी को लेकर तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा था गाजा में मानवीय त्रासदी को देखते हुए हमने अपने राजदूतों को वापस बुला लिए है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने अपने राजदूतों के सलाह-मशविरे के लिए इजरायल से वापस बुला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+