सीरीया पर तुर्की ने किया अटैक, सरकार समर्थित 40 सैनिकों की मौत
दमिश्क। सीरिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र आफरीन में शनिवार को तुर्की ने हवाई हमाला कर दर्जनों सीरियाई सरकार समर्थित सैनिकों को मार गिराया है। कुर्दिश YPG (People's Protection Units) मिलिशिया के समर्थन में सीरियाई सरकार समर्थित बलों ने गत सप्ताह आफ्रीन इलाके में प्रवेश किया था। तुर्की ने दावा किया है कि उन्होंने आफरीन प्रांत के रोजा क्षेत्र में कफ्र जीन कैंप पर हवाई हमले कर 40 सीरियाई सरकार समर्थित सैनिको को मार गिराया है। सीरिया के आफरिना प्रांत में पिछले 48 घंटों में यह तीसरा अटैक है। तुर्की और उसकी सहयोगी सीरियाई विद्रोही लड़ाकों ने जनवरी से ही उस इलाके में अभियान चला रखा है।

पिछले दिनों सीरिया के कुर्द क्षेत्र में तुर्की के आठ जवानों की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद तुर्की ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए थे। तुर्की के डिफेंस मिनिस्टर ने शनिवार को हुए इस हमले की पुष्टी करते हुए कहा है कि इसमे कई सीरियाई सरकार को समर्थन करने वाले कई सैनिक घायल भी हुए हैं।
सीरियाई लोकल मीडिया के मुताबिक, कफ्र जीना में हुए हमले में 40 लड़ाकों की मौत हुई है, हालांकि स्पष्ट रूप से अभी पता नहीं है कि कितने लड़ाकों की इस हमले में मौत हुई है। तुर्की सेना आफरीन प्रांत में तीसरी बार हवाई हमला किया है। तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सेना ने कुर्दिश लड़ाकों से आफरीन के राजो क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।
तुर्की का आरोप है कि YPG फाइटर्स कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी का समर्थन करते हैं, जो दशकों से तुर्की में विद्रोह फैलाने का काम कर रहे हैं। बता दें कि कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी को यूरोपीयन यूनियन, यूनाइटेड स्टेट और तुर्की ने आतंकवादी संगठन घोषित कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications