भीषण युद्ध के बीच तुर्की का बड़ा दावा, रूस और यूक्रेन में बन रही है समझौते की स्थिति

इस्तांबुल, मार्च 20। यूक्रेन और रूस के बीच जंग एकबार फिर से आक्रमक होती जा रही है। बीते दो दिन से रूसी सेना ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर भारी बमबारी की है। शनिवार को रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित मकारीव पर हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया है। इन हालात के बीच तुर्की ने एक बड़ा दावा किया है। दरअसल, तुर्की का दावा है कि रूस और यूक्रेन आक्रमण को रोकने के लिए अपनी बातचीत में प्रगति ला रहे हैं और दोनों युद्धरत पक्ष एक समझौते के करीब हैं।

Russia Ukraine

'दोनों देश एक समझौते के करीब हैं'

तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "बेशक, युद्ध के दौरान नागरिक मारे जा रहे हो, लेकिन युद्ध की स्थिति के बीच भी समझौते पर बातचीत चल रही है और यह युद्ध रूक सकता है लेकिन हम यह कहना चाहेंगे कि बातचीत का कोई निष्कर्ष जरूर निकले। मेवलुत ने आगे कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक समझौते के करीब हैं।

आपको बता दें कि तुर्की के विदेश मंत्री ने इसी सप्ताह रूस और यूक्रेन का दौरा किया था। आपको बता दें कि तुर्की के रूस और यूक्रेन के साथ मजबूत रिश्ते हैं। ऐसे में तुर्की दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है।

तुर्की की राजधानी अंकारा में पिछले हफ्ते रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों की मेजबानी भी की थी। इस दौरान तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा था कि तुर्की दोनों देशों की बातचीत करने वाले डेलिगेशन के संपर्क में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+