Watch Video: तुर्की में कई गाड़ियों की टक्कर के बाद दहलाने वाला मंजर, आग में जल गये दर्जन भर लोग
तुर्की में 6 फरवरी को आए भूकंप ने भारी तबाही मची है और सैकड़ों ट्रक भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से मलबे को दिन-रात बाहर निकाल रहे हैं। लिहाजा, तुर्की के हाईवे पर लगातार ट्रक चलते रहते हैं।

Turkey multi-vehicle crash: तुर्की में भीषण सड़क हादसा हुआ है और दक्षिणी तुर्की के हटे प्रांत में कई गाड़ियों के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 31 लोग बुरी तरह ले घायल हो गये हैं।
अधिकारियों ने कहा है, कि घायलों में तीन की स्थिति नाजुक है।
तुर्की सरकार की आधिकारिक अनादोलु समाचार एजेंसी ने बताया है, कि शनिवार देर रात ट्रक के एक ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर विपरीत लेन में चला गया, जिसके बाद गाड़ियों की टक्कर शुरू हो गई।
अनादोलु समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस दौरान नौ कारों और दो मिनी बसों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 31 लोग घायल हो गये हैं।
बताया जा रहा है, कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ है, वहां से कुछ ही दूरी पर एक गैस पेट्रल पंप भी है, जहां पर भी कई गाड़ियां गैस लेने के लिए खड़ी थीं। गैस स्टेशन के पास उन लोगों की भीड़ थी, जो तुर्की की अनिवार्य मिलिट्री सेवा में जाने के लिए अपने घर से निकले थे और उनके रिश्तेदार उन्हें विदा करने के लिए आए थे।
इस्केंडरुन-अंटाक्य राजमार्ग पर हादसा
तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने कहा, कि इस्केंडरुन-अंटाक्य राजमार्ग पर टक्कर के बाद गाड़ियों में आग लग गई। मंत्री ने ट्वीट किया, कि तोपबोगजली में 22 एंबुलेंस और तीन चिकित्सा बचाव दलों को घटनास्थल पर फौरन भेजा गया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, कि "भगवान हमारे नागरिकों पर दया करे, जिन्होंने अपनी जान गंवाई, मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।" ट्वीट में आगे कहा गया, कि "हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि घायलों का जल्द से जल्द स्वास्थ्य ठीक हो जाए।"
आपको बता दें, कि तुर्की के लिए ये साल कुछ अच्छा नहीं गुजर रहा है। इस साल की शुरूआत में ही 6 फरवरी को देश में एक के बाद एक दो भूकंप के झटके आए थे, जिनमें तुर्की के 11 प्रांत बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। भूकंप की वजह से तुर्की में 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
Recommended Video

वहीं, तुर्की की निजी डेमिरोरेन समाचार एजेंसी ने कहा, कि ट्रक, भूकंप के ही मलबे को ले जा रहा था और स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7 बजे (1600 जीएमटी) राजमार्ग पार करने से पहले एक अन्य ट्रक से टकरा गया था और वो विपरीत लेन में चला गया।
वहीं, अनादोलू समाचार एजेंसी ने बताया, कि प्रत्यक्षदर्शी अली सर्राक ने कहा, कि मारे गये लोगों में कुछ लोगों की मौत जलने की वजह से हुई है। वहीं, मौके से मौजूद जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, उनमें सड़क पर गाड़ियों को जलते हुए देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications