'इस्तांबुल हमला नीच हरकत, आतंकियों के मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब', Turkey हमले पर बोले राष्ट्रपति एर्दोगन

इस्तांबुल में हुए हमले की तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे घृणास्पद हमला बताया।

Turkey: तुर्की में हुए बम हमले में 6 की मौत हो चुकी है। जबकि इसमें 53 लोग घायल हुए हैं। रविवार ये हमला तुर्की मध्य इस्तांबुल में हुआ। हमले की तुर्की राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे घृणास्पद हमला बताया।

Recep Tayyip Erdogan

मध्य इस्तांबुल (Istanbul) में हुए हमले को लेकर तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) ने एक टेलीविजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "एजेंसियां उन सभी अपराधियों को खोजने में लगी हैं, जिनका इस जघन्य हमले में हाथ है। उन्होंने इसे नीच हरकत बताया है। उन्होंने कहा कि इस्तांबुल में विस्फोट एक आतंकवादी हमला हो सकता है, जिसमें जिसमें 53 घायल हुए और 6 की जान चली गई। एर्दोगन ने कहा, " मेरा अनुमान गलत भी हो सकता लेकिन जिस तरह से ये हमला हुआ है उसमें निश्चित रूप से आतंक की बू आ रही है।"

राष्ट्रपति एर्दोगन आगे कहा कि आतंकी अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। आतंकवाद के जरिए तुर्की और तुर्की राष्ट्र पर कब्जा करने का प्रयास ना तो वर्तमान और ना ही भविष्य में सफल होगा। इस तरह की नीच हरत करने वाले कभी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएंगे।

तुर्की में रविवार को शाम करीब 4:20 बजे (1320 GMT) पर हुआ। जब मध्य इस्तांबुल के इस्तिकलाल शॉपिंग स्ट्रीट में भीड़ जमा था। इस्तांबुल की ये शापिंग स्ट्रीट पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+