‘आतंकी मुल्क है इजराइल’, PM नेतन्याहू पर बरसे तुर्की राष्ट्रपति अर्दोआन, कहा- परमाणु बम पर करें खुलासा

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने एक बार फिर इजराइल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अपने जर्मनी दौरे से पहले इजराइल को एक 'आंतकी देश' करार दिया है। राजधानी अंकारा में पार्टी सदस्यों से बातचीत करते हुए अर्दोआन ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि इजराइल एक आतंकी देश है और हमास आजादी की जंग लड़ रहा है।

गाजा के अल-शिफा अस्पताल में इजराइली सेना के दाखिल होने के लेकर अर्दोआन ने कहा कि ये मानवीय इतिहास का सबसे क्रूर हमला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इजराइल ये सब पश्चिम देशों की मदद के सहारे कर रहा है।

erdogan-called-israel-as-a-terror-state

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि इजराइल इस वक्त बस एक एजेंडा पर काम कर रहा है। वो गाजा शहर और वहां के लोगों को खत्म कर देना चाहता है। उन्होंने कहा कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि गाजा में तबाही के लिए जिम्मेदार इजराइल के तमाम नेताओं को कानून के कटघरे में लाया जाए। उन पर इंटरनेशनल कोर्ट में केस चले।

अर्दोआन ने फिर से एक बार अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा, "हमास कोई आतंकी संगठन नहीं है, बल्कि एक राजनीतिक पार्टी है, जिसने 2006 में गाजा का चुनाव जीता है।"

अर्दोआन ने कहा, "मैं साफ-साफ कहता हूं कि इजराइल एक आतंकी देश है और जब हम इजराइल को गाजा पर हमले के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और निंदा कर रहे हैं तो हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि इसमें उसे किसका साथ मिल रहा है।"

तुर्की के राष्ट्रपति ने इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से सवाल करते हुए कहा, वे बताएं कि इजराइल के पास परमाणु हथियार है या नहीं, मुझे लगता है वे (नेतन्याहू) जल्द ही अपने पद से हटा दिए जाएंगे।

संसद में बोलते हुए अर्दोआन ने कहा कि तुर्की फलस्तीनी इलाकों में कब्जे कर रहने वाले इजरायली नागरिकों को आतंकी मानता है और उसकी कोशिश होगी कि वे उन निवासियों की पहचान आतंकी के तौर पर ही करेंगे।

वहीं, तुर्की के राष्ट्रपति के बयानों को लेकर इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पलटवार कया है। नेतन्याहू ने कहा, "हमें किसी तुर्की नेता से नैतिक ज्ञान की जरूरत नहीं है।" नेतन्याहू ने कहा कि अर्दोआन 'आंतकी' संगठन हमास का समर्थन करते हैं।

इजराइली पीएम नेतन्‍याहू ने एक्‍स पर लिखा, ' ऐसी ताकतें हैं जो आतंकवादियों का समर्थन करती हैं, उनमें से एक तुर्की के राष्‍ट्रपति अर्दोआन हैं, जो इजराइल को एक आतंकवादी देश कहते हैं, लेकिन हमास के आतंकवादी देश का समर्थन करते हैं और तुर्की के अंदर ही तुर्की के गांवों पर बमबारी करते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि वह हमें तो उपदेश न ही दें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+