तुर्की भूकंप: सोशल मीडिया पर दिखी दिल दहलाने वाली तस्वीरें

तुर्की में भूकंप
REUTERS/Emilie Madi
तुर्की में भूकंप
Click here to see the BBC interactive

तुर्की और उसकी सीमा से सटे सीरिया में सोमवार सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. 7.8 तीव्रता के ये झटके भूकंप के केंद्र से कई सौ मील दूर तक महसूस किए गए.

ऐसा नहीं है कि पहला भूकंप आने के बाद झटके आना थम गए, तुर्की में एक के बाद एक लगातार आफ़्टरशॉक्स आते रहे. इनमें से कई की तीव्रता 5.0 से अधिक थी.

इरदीम नाम के एक नागरिक ने बताया कि उन्होंने 40 साल की अपनी ज़िंदगी में ऐसा कभी महसूस नहीं किया.

वो कहते हैं, "हम तीन बार बहुत बुरी तरह से झकझोरे गए, जैसे किसी बच्चे को झूले में हिला दिया जाता है."

बीबीसी ने भूकंप के झटकों के कारण होने वाली तबाही के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई है. इसमें प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सोशल मीडिया पोस्ट्स का सहारा भी लिया गया है.

तुर्की में भूकंप
REUTERS/Umit Bektas
तुर्की में भूकंप

बीबीसी तुर्की सेवा ने भूकंप के बाद सुरक्षित बचे लोगों से बात की है और सभी ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्होंने इतना शक्तिशाली झटका महसूस किया.

इसी तरह सैकड़ों इमारतें पाज़ारजीक में तबाह हुई हैं जो भूकंप के केंद्र के उत्तर में स्थित है. ट्विटर पर शेयर किए गए इस इलक़े के वीडियो फ़ुटेज में दूर से तबाही का मंज़र देखा जा सकता है.

वीज़ल सरवान नाम के एक व्यक्ति ने बीबीसी को बताया कि उनके रिश्तेदार अब भी मलबे के अंदर दबे हुए हैं.

वीज़ल सरवान ने कहा, "मैंने बहुत मुश्किल से ख़ुद को और अपने घरवालों को इमारत से बाहर निकाला. हम बाहर आ ही रहे थे कि हमें एक व्यक्ति का हाथ नज़र आया जो मलबे के नीचे से मदद के लिए पुकार रहा था. उसको बचाने के लिए जाने वाले हमारे दोस्त पर इमारत गिर गई."

https://twitter.com/Authenticvoice6/status/1622512833450704897

ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें तुर्की में लोग दावा कर रहे हैं कि गैस पाइपलाइन तबाह होने के बाद वहां आग लग गई.

बीबीसी ने हैटे में एक वीडियो की पुष्टि की है जो शहर के बाहर मौजूद पाइप गैस पाइपलान की है. यह जगह भूकंप के केंद्र से 170 किलोमीटर की दूरी पर है. भूकंप के तेज़ झटके से ये पाइपलाइन टूट गई और इसमें आग लग गई.

हैटे के ऊपर ड्रोन से ली गई तस्वीरों में ऐसी कई इमारतें देखी जा सकती हैं जो अब ज़मीदोंज़ हो चुकी हैं.

https://twitter.com/Lerpc75/status/1622430411681931266

ग़ाज़ियानटेप के निवासी रसल पैगराम ने अपने उम्रदराज़ पड़ोसियों को बाहर निकालने के बारे में बीबीसी को बताया. वो कहते हैं कि इस समय तुर्की में कड़ाके की सर्दी है जो राहतकार्य में तो बड़ी रुकावट है ही, वहां के लोगों के लिए गंभीर चुनौती बन गई है.

वह बताते हैं, "हम सब ने मिलकर काम किया. अगर कोई बुज़ुर्ग महिला या पुरुष नीचे आ रहे थे और गाड़ी में जगह थी तो हर कोई साथ दे रहा था, हर कोई कंबल शेयर कर रहा था."

https://twitter.com/realzaidzayn/status/1622488978447556608

तुर्की भूकंप सोशल मीडिया वायरल वीडियो
Getty Images
तुर्की भूकंप सोशल मीडिया वायरल वीडियो

इस भूकंप के कारण शहर में मौजूद एक क़िला और जानीमानी शरवान मस्जिद भी तबाह हुई है. कहा जाता है कि रोमन दौर में बनाया गया ग़ाज़ियानटेप क़िला देश में सबसे बेहतर हालत में था.

इसके बाद से भूकंप के केंद्र के दक्षिण और पूर्व में आफ्टरशॉक्स रिकॉर्ड किए जाते रहे हैं.

तुर्की टीवी में टेलीविज़न के लिए लाइव करते वक्त कैमरे में वो दृश्य क़ैद हो गया जब मलेटिया शहर में दूसरा भूकंप आया.

https://twitter.com/sentdefender/status/1622555645462425601

https://twitter.com/haskologlu/status/1622555023338090498

सनलिउर्फ़ा में एक चश्मदीद ने इस लम्हे को वीडियो में क़ैद किया है जिसमें एक इमारत ज़मीन पर गिर रही है. बीबीसी संवाददाता ने इस वीडियो की लोकेशन की पुष्टि की है. इससे पहले सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि शायद यह वीडियो सीरिया का है.

बीबीसी ने इस बारे में जियो लोकेशन टूल्स इस्तेमाल करते हुए थंबनेल्स की पुष्टि की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह वीडियोज़ कब पोस्ट किया गया था.

दूसरी ओर ग़ाज़ियानटेप में यह लम्हा उस समय फ़िल्माया गया जब भूकंप आ रहा था और यह स्पष्ट हो चुका था यह इमारत भी गिरने वाली है.

https://twitter.com/yusuf_belek/status/1622512036386156544

इधर सीमा पार उत्तरी सीरिया में भी स्थिति बहुत ख़राब है. सीरिया के उत्तर पश्चिमी शहर एज़ाज़ के एक निवासी ने मीडिया को बताया कि इस समय भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं.

उन्होंने बताया, "इस समय यहां 12 परिवार फंसे हुए हैं और कोई भी बाहर निकलने में कामयाब नहीं हो सका."

https://twitter.com/no_itsmyturn/status/1622574059316776964

सोशल मीडिया पर एलेप्पो शहर का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक महिला एक छोटे से बच्चे को गोद में उठाए हुए है और भाग रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके आसपास इमारतें गिर रही हैं.

https://twitter.com/MHJournalist/status/1622488015313436672

हारिम के पास बेसनाया-सेने गांव में भूकंप से पहले और बाद के दृश्य में तबाही का मज़र देखा जा सकता है. यहां अब भी राहत कार्य तेज़ी से जारी है.

यहां तेज़ी से राहत और बचाव कार्य चल रहा है.

सीरिया में भूकंप से तबाही
Google, BBC
सीरिया में भूकंप से तबाही

पुष्टि और रिपोर्टिंग में रिचर्ड इर्विन-ब्राउन, पॉल मायर्स, ओल्गा स्मिर्नोवा, डानिएल पालुम्बो, टॉम स्पेन्सर, जोशुआ चीटम, शयान सरदारीज़ादेग और रोज़िना सिनी से मदद ली गई है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+