Turkey Earthquake : भूकंप से कांपी धरती तो ताश के पत्‍तों की तरह ढह गई बहुमंजिला इमारत, देखें VIDEO

Turkey Earthquake : सनलीउर्फा प्रांत में भूकंप के बाद के झटकों में से एक बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

Turkey Earthquake

तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भयंकर भूकंप ने भारती तबाही मचाई है। एक के बाद एक, एक दिन आए तीन भूकंप से तुर्की और सीरिया की धरती पर बड़े स्‍तर पर जान-माल का नुकसान हुआ है। सोमवार की सुबह तुर्की में 7.8 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया। जिससे सीरिया तक की धरती कांप उठी। तीव्र गति से आए भूकंप में एक के बाद एक इमारतें चंद सेकेंड में जमीनदोश हो गईं। इमारतों के ढहने से 2,300 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिससे मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर भूकंप से हुई तबाही के कई दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसी में एक वीडियो सामने आया है जिसमें खड़ी- खड़ी बहुत मंजिला इमारत चंद सेकेंड में धड़ाम से गिरती नजर आ रही है।

सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच सुबह में आए इस भूकंप लेबनान में भी महसूस किया गया। ये सदी में सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार सुबह आए भूकंप के पहले 10 घंटों के भीतर 50 से अधिक झटकों की गिनती की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि और भी कई दिनों तक ऐसे झटके गड़गड़ाहट महसूस होती रहेगी।

सोशल मीडिया वीडियो में कई ढही हुई इमारतों को देखा जा सकता है, जहां डरे हुए स्थानीय लोग सड़कों पर मंडरा रहे हैं। ऐसी ही एक क्लिप में तुर्की के सनलीउर्फा प्रांत में भूकंप के बाद के झटकों में से एक पूरी बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। रिपोर्ट के अनुसार इमारत के अंदर कोई व्यक्ति था या नहीं था।

रॉयटर्स न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि सनलिउफ़ा में 16 और उस्मानिया में 34 इमारतें ढह गईं।ब्रॉडकास्टर टीआरटी और हैबर्टर्क ने कहारनमारस शहर में इमारत के मलबे से लोगों को निकालने, स्ट्रेचर ले जाने और जीवित बचे लोगों की तलाश करने का वीडियो भी लोगों को हिला कर रख दिया है। जिसमें लोग अंधेरे में शवों को तलाशते नजर आ रहे थे।

सानलिउर्फा के गवर्नर सलीह अहान ने कहा कि अकेले उनके प्रांत में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, तुर्की में सोमवार को 7.5 तीव्रता का दूसरा शक्तिशाली भूकंप आया जिसने स्थानीय लोगों को और भी डरा दिया।

इस भूकंप की प्रत्‍यक्षदर्शी मलिला ने कहा मैं बहुत डरी हुई हूं। मुझे भूकंप का झटका इसलिए बहुत तेज लगा क्योंकि मैं सबसे ऊपर की मंजिल पर रहती हूं। हम घबराहट में बाहर भागे। यह लगभग सुबह के भूकंप जैसा ही था। मैं अब अपने अपार्टमेंट में वापस नहीं सकती। मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+