Turkey Earthquake: एयरलाइंस में मुफ्त टिकट के ऑफर, हजारों लोग तलाश रहे सुरक्षित आशियाना
तुर्की में भूकंप प्रभावित इलाकों से हजारों लोगों का पलायन चिंता का कारण बना हुआ है। इसी बीच खबर है कि एयरलाइंस ने मुफ्त टिकट की पेशकश की है।

Turkey Earthquake के कारण हजारों लोगों मौत हुई है। हजारों लोग सुरक्षित आशियाना तलाश रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की में भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से हजारों लोग भाग गए क्योंकि एयरलाइंस ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए मुफ्त टिकट की पेशकश की थी।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की फोटो में देखा जा सकता है कि सुरक्षित गंतव्यों के लिए रवाना होने के लिए हजारों गजियांटेप हवाई अड्डे पर इकट्ठा हुए। फ्री फ्लाइट टिकट से जुड़ी इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि तुर्की एयरलाइंस और तुर्की में पेगासस एयरलाइंस ने रविवार को प्रभावित क्षेत्रों से इस्तांबुल, अंकारा, एंटाल्या और अन्य सुरक्षित स्थानों के लिए मुफ्त टिकट की घोषणा की। सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रावासों और पर्यटन स्थलों के कुछ होटलों को प्रभावित लोगों के घर ले जाया जा रहा है। भूकंप प्रभावित गजियांटेप, हटाई, नूरदगी और मराश के हजारों लोगों ने प्रभावित क्षेत्रों को छोड़ दिया है।
सुरक्षित गंतव्यों के लिए रवानागी के अलावा तुर्की में रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया। बचावकर्मियों ने तुर्की और सीरिया में बड़े पैमाने पर आए भूकंप के बाद जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए मलबे छान मारे। इस क्षेत्र की सदी की सबसे भीषण आपदाओं में से एक भूकंप 2023 में 28,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना है।
तबाही के मंजर के बीच हाड़ कंपाती ठंड भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। भुखमरी और निराशा के कारण लाखों लोगों को अपने ठौर-ठिकानों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। झटके में बेघर हुए लोगों को दूसरे देश शहरों का रुख करते देखा जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि शनिवार रात मलबे में दबे कई लोगों को निकाल लिया गया।
मलत्या के एक होटल के मलबे से शनिवार को एक भारतीय नागरिक का शव बरामद किया गया। तुर्की में भारतीय दूतावास ने बताया कि विजय कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले एक भारतीय नागरिक का शव तुर्की में कई भूकंपों के आने के कुछ दिनों बाद मिला था।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार इलाके के रहने वाले विजय कुमार बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करते थे। इस सप्ताह की शुरुआत में जब तुर्की और सीरिया में भूकंप आया तो विजय बिजनेस ट्रिप पर थे।
तुर्की, सीरिया में भूकंप का मंजर
तुर्की में भारी भूकंप आए जिससे 28,000 से अधिक लोग मारे गए और कई हजार घायल या विस्थापित हुए। पहला भूकंप, सीरियाई सीमा के करीब गजियांटेप के पास, 7.8 तीवव्रता का मापा गया। दूसरा झटका नौ घंटे बाद आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.6 मापी गई। बता दें कि भूकंप ने तुर्की और सीरिया में तबाही मचाई है, दोनों देशों में त्रासदी के बाद से खोज और बचाव अभियान जारी है।












Click it and Unblock the Notifications