नरेंद्र मोदी से मेरी मुलाकात को गलत तरह से दिखाया जा रहा- तुलसी गबार्ड
वॉशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार तुलसी गबार्ड ने आरोप लगाया है कि उन्हें धर्म के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हिंदू नाम होने की वजह से मुझपर निशाना साधा जा रहा है। आपको बता दें कि गबार्ड अमेरिकी कांग्रेस की पहली हिंदू महिला नेता हैं। उन्होंने मीडिया में एक संपादकीय लिखा है जिसमे गबार्ड ने कहा है कि उनके समर्थकों, उन्हें डोनेशन देने वालों पर धर्म की वजह से निशाना साधा जा रहा है, उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है

पीएम मोदी से की थी मुलाकात
गबार्ड ने 11 जनवरी को ऐलान किया था कि वह 2020 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगी। जिस तरह से तुलसी गबार्ड पर हिंदू राष्ट्रवादी होने का आरोप लग रहा है उसपर अपने लेख में गबार्ड ने लिखा है कि कल को कोई मुस्लिम या यहूदी अमेरिकी, जापानी, हिस्पैनिक, अफ्रीकी अमेरिकी होगा। भारत में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी मुलाकात को इस तरह से दिखाया गया जैसे यह कोई असाधारण मुलाकात थी। मुझसे पहले राष्ट्रपति ओबामा, हिलेरी क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनसे मुलाकात की है।
भारत से रिश्ते काफी अहम
गबार्ड ने कहा कि मैं पहली हिंदू अमेरिकी जोकि कांग्रेस में चुनी गई और मुझे इसपर गर्व है। मैं पहली हिंदू अमेरिकी हूं जो राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ूंगी। उन्होंने कहा कि मेरे ऐलान के बाद तमाम मीडिया की हेडलाइंस में मेरे उपर मेरे समर्थकों को धर्म के आधार पर नकारात्मक तरीके से दिखाने की कोशिश की गई। गबार्ड ने कहा कि भारत एशिया में अमेरिका का काफी करीबी साझेदार रहा है और भारत की क्षेत्रीय महत्ता काफी अधिक है। कई दशको से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध अहम रहे हैं।
जानबूझकर भय का माहौल बनाया जा रहा
जिस तरह से राजनीतिक विरोधी उनके खिलाफ हमला बोलते हैं उसपर निशाना साधते हुए गबार्ड ने कहा कि हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक धर्म को मानने वालों से भय का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2012 और 2014 में रिपब्लिकन नेताओं ने खुले तौर पर कहा था कि हिंदूओं को अमेरिकी कांग्रेस में आने की अनुमति नहीं देनी चाहिए क्योंकि हिंदू अमेरिकी संविधान के अनुसार अक्षम हैं। यही नहीं 2016 में चुनाव के दौरान विपक्षी नेताओं ने कहा था कि गबार्ड को वोट देना शैतान को वोट देने जैसा है।
इसे भी पढ़ें- अमित शाह के प्रदर्शन को लेकर सामने आया बड़ा सर्वे, ग्राफ में बड़ी गिरावट
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications