आसमान में दिखे 'सुनामी जैसे बादल', गाड़ी स्टार्ट कर भागे लोग, VIDEO आया सामने
नई दिल्ली: समुद्र में सुनामी आने के वीडियो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने आसमान में 'बादलों की सुनामी' देखी है? जी हां, अब अमेरिका के सिनसिनाटी शहर में एक रहस्यमयी घटना घटी है, जहां आसमान में अजीबोगरीब बादल दिखाई दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन बादलों को देख वहां मौजूद लोगों की हालत खराब हो गई। (तस्वीरें- वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट)

अचानक से आसमान में आए
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ओहियो के सिनसिनाटी में लोग आम दिनों की तरह अपना काम कर रहे थे। वहां पर आसमान में हल्के-हल्के बादल भी थे। कुछ देर बाद वहां पर जो हुआ उसे देख सभी हैरान रह गए। अचानक से कुछ बादल ऐसे आए, जो एकदम सुनामी की तरह लग रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने इस रोमांचक घटना का वीडियो बना लिया।

पैटर्न पूरी तरह से अलग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग अपने घरों में रहते हैं। तभी अजीबोगरीब बादल वहां पर आते हैं। उन बादलों का पैटर्न पूरी तरह से अलग था। वो तेजी से आगे बढ़ रहे थे, हालांकि उस दौरान इलाके में बारिश नहीं हुई। वीडियो में एक बच्चा बार-बार अपनी मां से यही पूछ रहा कि ये क्या है? जबकि दूसरी लड़की कहती है कि वो देखो।

गाड़ी स्टार्ट कर भागा शख्स
ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस पर एक शख्स ने लिखा कि मैंने गाड़ी चलाते वक्त इन बादलों को देखा। इस पर मैं तुरंत ब्रेक लगाया। मुझे लगा कि जैसे कोई बड़ी सुनामी मेरी ओर आ रही है और मैंने गाड़ी स्टार्ट की और तेजी से वहां से भागा। बाद में मुझे एहसास हुआ कि वो सिर्फ सामान्य बादल थे, लेकिन बहुत ज्यादा खतरनाक लग रहे थे। वहीं एक दूसरे शख्स ने इस घटना को बहुत ज्यादा सुंदर बताया। उन्होंने कहा कि मैं समझ गया था कि मैं मरने वाला नहीं हूं, इस वजह से मैं उसे देखता रहा।

'पिछले साल भी दिखे थे'
वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा कि मैंने एक साल पहले भी ऐसा देखा था। तब शाम का वक्त था और खेतों के ऊपर अजीब से बादल आ गए। बहुत तेज हवाएं चल रही थीं। वास्तव में तब बहुत ठंड थी। कुछ देर बाद बादल वहां से चले गए। एक अन्य शख्स ने बताया कि उन्होंने इस घटना को 3-4 बार झीलों के ऊपर देखा है, लेकिन इसकी वजह से कभी भी नुकसान की खबर नहीं मिली।

मौसम विभाग ने बताई सच्चाई
वहीं मौसम विभाग ने इस घटना पर सफाई दी है। उनकी ओर से कहा गया कि ये बादल दिखने में सुनामी जैसे लग रहे थे, लेकिन ये वास्तव में बादलों का एक आकार है। जिसे रोलिंग क्लाउड कहते हैं। ये आमतौर पर शक्तिशाली गरज, तेज आंधी हवाओं से जुड़े होते हैं। जब भी किसी जगह पर तेज गरज के साथ बारिश होती है, तो ये वहां पर दिख जाते हैं। इससे डरने की जरूरत नहीं है। ये पूरी तरह से सामान्य बादल की तरह ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications