अमेरिकियों को चांद पर भेजने की तैयारी कर रहे हैं प्रेसिडेंट ट्रंप
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पहली बार चंद्रमा पर अमेरिकियों को भेजने के लिए नासा को निर्देशित जारी किए हैं।, उन्होंने कहा कि, इस कदम से भविष्य में मंगल यात्रा के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी। व्हाइट हाउस की नई अंतरिक्ष नीति पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा कि, इस बार हम वहां अपना झंडा लगाकर अपना निशान नहीं छोड़ेगे। उन्होंने कहा कि इस कदम से मंगल मिशन और भविष्य में अन्य ग्रहों की यात्रा के लिए नींव रख रहे हैं।

आपको बता दें कि दिसंबर 1972 में अपोलो 17 मिशन में अंतिम बार अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा का दौरा किया था। 20 जुलाई 1969 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग पहले व्यक्ति थे जिन्होंने चंद्रमा पर चहलकदमी की थी। ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस (नवगठित नेशनल स्पेस काउंसिल के प्रमुख) ने चंद्रमा पर फिर से संभावनाएं तलाशने का वीणा उठाया है।
व्हाइट हाउस में हुए इस कार्यक्रम में ट्रंप के आलावा मौजूदा और कई पुराने अंतरिक्ष यात्री शामिल हुए। इनमें चांद पर टहलने वाले दूसरे व्यक्ति बज एल्ड्रिन भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications