जब मोदी के लिए आयोजित ट्रंप के डिनर में छाया रहा यूपी का चुनाव
ट्रंप ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई दी।
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की।

ब्लू रूम में दावत
डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक ब्लू रूम में डिनर का न्योता दिया। पीएम मोदी के लिए खास दावत का इंतजाम किया गया था। औपचारिक रात्रिभोज के दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।

यात्रा में हुई देरी
इस डिनर के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री के व्हाइट हाउस में आने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस साल की शुरुआत में ही व्हाइट हाउस आना था लेकिन राज्यों में चुनावों के कारण उनकी यात्रा में देरी हुई।

यूपी चुनाव में जीत के लिए बधाई
ट्रंप ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने यूपी चुनाव में तीन तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए पीएम को बधाई दी। ट्रंप ने कहा कि भले ही अमेरिका दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में सातवां स्थान रखता हो, लेकिन ये भारत के एक छोटे हिस्से जितना ही है।

मोदी और ट्रंप के बीच हंसी-मजाक
डिनर के दौरान दोनों नोताओं के बीच हंसी-मजाक भी हुआ। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को अमेरिका इनवाइट करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मैं यहां काफी कम वक्त के लिए आया हूं। उन्होंने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस डिनर ट्रंप के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प, वाइस प्रेसिडेंट माइक पेंस समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications