Donald Trump: एक दिन का तानाशाह बनना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, बोले- जीतने के बाद करूंगा 2 बड़े काम
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और 2024 के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए सबसे आगे डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अगर वह दोबारा चुने गए तो वह एक तानाशाह होंगे। गौरतलब है कि इस टिप्पणी से एक ही दिन पहले उन्होंने खुद पर मुकदमा चलाए जाने की सूरत में समूचे अमेरिका में 'हंगामे' की चेतावनी दी थी।
जो बाइडेन ने अपने भाषणों में कहा है कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल अमेरिकी लोकतंत्र के लिए उथल-पुथल पैदा कर सकता है। आज फॉक्स न्यूज टाउनहॉल में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके विरोधी उन्हें तानाशाह कहकर वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

ट्रंप ने कहा, "मैं युद्धों में शामिल नहीं था। हम सैनिकों को घर वापस ले आए। लेकिन जो बाइडेन इसे राजनीतिक चाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।" लेकिन ट्रंप ने कहा कि वह दो काम करने के लिए "एक दिन के लिए तानाशाह" बनने की योजना बना रहे हैं।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वे तानाशाह बनते हैं तो 2 काम करेंगे। उनका पहला काम यूएस-मेक्सिको सीमा पर अवैध क्रॉसिंग को बंद करना और दूसरा काम ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देना होगा।
उन्होंने कहा कि वह मेक्सिको के साथ दक्षिणी सीमा को बंद करने और तेल ड्रिलिंग का विस्तार करने के लिए अपनी राष्ट्रपति शक्तियों का उपयोग करने के बाद वह तानाशाह नहीं रहेंगे।
आपको बता दें कि अभी जेफरी एप्सटीन के साथ बड़े-बड़े नेताओं और सेलेब्स का नाम जुड़ने के कारण बवाल मचा हुआ है। ये मामला अमेरिका की अदालत में चल रहा है। इस लिस्ट में ट्रंप का नाम भी शामिल है।
सारा रैनसम नाम की एक पीड़िता ने खुलासा किया है कि डोनाल्ड ट्रम्प के कई लड़कियों के साथ यौन संबंध थे। सारा रैनसम ने आरोप लगाया कि जेफरी एप्सटीन के न्यूयॉर्क स्थित बँगले पर उसने अपनी दोस्त को डोनाल्ड ट्रम्प के साथ देखा था।
कोर्ट में डाले गए दस्तावेज में तो सारा ने डोनाल्ड ट्रम्प को 'पीडोफाइल'(बच्चों के प्रति कामुकता रखने वाला)' बताया है। दस्तावेज में बताया गया है कि ट्रंप कम उम्र की लड़कियों के प्रति बेहद बेरहम थे।
दस्तावेज में पीड़िता ने कहा है, "ट्रंप मेरी दोस्त की निप्पल्स पर निशान बना देते थे। एक शाम जब मैं और मेरी दोस्त साथ नहा रही थी तो उसने मुझे अपने निप्पल्स दिखाए। ये काफी पीड़ादायक था। वो लाल हो गए थे और सूजे हुए थे। मैं ये देख कर डर गई थी।"












Click it and Unblock the Notifications