नए लुक में किम जोंग उन ने दी अमेरिका को धमकी, डोनाल्‍ड ट्रंप बोले किम से मिलना चाहता हूं

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा है कि वह नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ एक और नई मुलाकात की तरफ देख रहे हैं। ट्रंप की ओर से यह बात उस समय कही गई है जब नए साल के मौके पर किम की तरफ से दिए गए भाषण अमेरिका के लिए धमकी आई। किम ने कहा था कि अगर अमेरिका उनके देश पर दबाव बनाता रहा तो फिर वह अपनी नीति को बदल सकते हैं। इस बीच नए साल के मौके पर किम का नया लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किम अपने नए लुक में सूट आई टाई में नजर आ रहे हैं।

kim-jong-donald-trump.jpg

ट्रंप ने की किम की तारीफ

किम ने नए वर्ष के मौके पर जो स्‍पीच दी थी उसमें उन्‍होंने कहा था कि वह अमेरिका के अच्‍छे रिश्‍ते चाहते हैं लेकिन अगर वॉशिंगटन ने उनके देश पर लगे प्रतिबंध नहीं हटाए तो फिर उन्‍हें नीति बदलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ट्रंप ने मंगलवार को एक ट्वीट किया और लिखा, 'मैं भी चेयरमैन किम से मिलना चाहता हूं जो इस बात समझते हैं कि नॉर्थ कोरिया के पास विशाल आर्थिक संभावना है।' ट्रंप ने अपनी ट्वीट में किम की न्‍यू ईयर स्‍पीच का भी जिक्र किया है। ट्रंप ने पीबीएस न्‍यूज ऑवर की ट्वीट को टैग किया है। इस ट्वीट में लिखा है, 'किम जोंग उन कहते हैं कि नॉर्थ कोरिया परमाणु हथियार नहीं बनाएगा या फिर उनका टेस्‍ट नहीं करेगा या फिर किसी और को नहीं देगा और इसके साथ ही वह किसी भी पल राष्‍ट्रपति ट्रंप से मिलने को तैयार हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+