अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया, कितना भयानक था बगदादी का अंत

Recommended Video

    Abu bakr al baghdadi का खात्मा, अमेरिकी सेना ने ऐसे किया The End। वनइंडिया हिंदी

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बड़ा एलान कर बताया कि अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएल/आईएसआईएस का नेता अबु बकर अल बगदादी अमेरिकी सेना के स्पेशल ऑपरेशन में मारा गया है। उन्होंने कहा कि बगदादी ने खुद को आत्मघाती जैकेट से उड़ा लिया था।

    baghdadi

    इस दौरान ट्रंप ने ये भी बताया कि बगदादी का अंत कैसा था। उसने अपने जीवन के अंतमि क्षणों में कैसा महसूस किया। क्योंकि ट्रंप इस ऑपरेशन को लाइव देख रहे थे, इसलिए इस बारे में उन्होंने हर एक जानकारी दी है। ट्रंप ने बताया है कि आखिरी क्षणों में वह काफी खौफ में था और भाग रहा था।

    अंतिम समय डर से भरा हुआ था

    अंतिम समय डर से भरा हुआ था

    ट्रंप ने इस बारे में व्हाइट हाउस के डिप्लोमैटिक रूम से बताया कि बगदादी का अंतिम समय डर से भरा हुआ था। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि 'अमेरिकी सैनिकों ने बगदादी को दौड़ाया है, वो चीख रहा था, रो रहा था और चिल्ला रहा था। वो एक ऐसा कायर था जो मरना नहीं चाहता था। वो कुत्ते की मौत मरा है। वो एक कायर था।'

    वो अब दुनिया से जा चुका है

    वो अब दुनिया से जा चुका है

    ट्रंप ने आगे कहा कि बगदादी एक बीमार और अनैतिक व्यक्ति था। वो अब दुनिया से जा चुका है और दुनिया अब सुरक्षित जगह बन चुकी है। ट्रंप ने बगदादी को एक क्रूर और हिसंक व्यक्ति बताया और कहा कि उसकी मौत भी क्रूर और हिंसक तरीके से हुई है। उसके जीवन के अंतिम क्षण दर्द से भरे हुए थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बगदादी ने खुद के साथ अपने तीन बच्चों और कुछ अनुयायियों को भी उड़ा लिया है।

    ऐसे हुई शव की पहचान

    ऐसे हुई शव की पहचान

    ट्रंप ने बताया कि डीएनए परीक्षण के बाद अमेरिका को शव पर तत्काल और सकारात्मक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब बहुत सुरक्षित जगह बन गई है। उन्होंने आगे कहा, 'उसके (बगदादी) शरीर के धमाके में चीथड़े उड़ गए थे। उसकी मौत एक सुरंग में गिरने के बाद हुई। लेकिन परीक्षण के परिणामों ने उसकी तत्काल और पूरी तरह से सकारात्मक पहचान दी है। वह वही था।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+