Twitter पर racist सर्च करने पर सबसे पहले आता है ट्रंप का अकाउंट, बढ़ सकता है विवाद
नई दिल्ली- ट्विटर यूजर्स शनिवार से एक अजीब बात महसूस कर रहे हैं। ट्विटर पर racist या racism (नस्लवादी या नस्लवाद) जैसे शब्दों की तलाश करने पर सबसे पहले अमेंरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सामने आता है। रविवार को भी ट्विटर पर इसी तरह का परिणाम आता रहा। वनइंडिया ने भी जब ट्विटर पर इन दोनों शब्दों को सर्च में डाला है तो यही नतीजे आए हैं।

द वर्ज के सीनियर एडिटर ने शनिवार को इसको लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'ट्विटर पर रेसिस्ट के रूप में टॉप पर अमेरिका के राष्ट्रपति हैं।' उधर शनिवार को इस मामले पर ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बिजनेस इंसाइडर को बताया था कि 'अगर किसी टर्म को एक अकाउंट के साथ अक्सर इस्तेमाल किया जाता है तो अल्गोरिद्म की वजह से यह अकाउंट उसे डालते ही दिखने लगता है।' बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी राष्ट्रपति और ट्विटर के बीच थोड़ी खींचतान देखी गई है। 28 मई को उन्होंने एक एग्जिक्युटिव ऑर्डर पास किया था, जिसके जरिए ट्विटर समेत, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया था।


अमेरिकी राष्ट्रपति के उस आदेश का परिणाम ये हुआ कि कंपनी ने उनके ट्विट्स की फैक्ट्स चेक करने का फैसला किया। इससे पहले उसने उनके एक पोस्ट को हिंसक भी करार दिया था। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन चल रहा है और विवादों के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्विटर का इस्तेमाल करना भी बंद नहीं किया है। शुक्रवार में उन्होंने एक दिन में सबसे ज्यादा ट्विट करने का खुद का रिकॉर्ड बनाया और 200 ट्वीट या रिट्वीट किए। जबकि, जब सीनेट में उनपर महाभियोग पर बहस चल रही थी, तब भी उन्होंने उससे कम 142 ही ट्वीट किए थे। अब जिस तरह से ट्विटर पर उनके अकाउंट को नस्लवाद का प्रतीक बनाया गया है, उसके बाद ट्रंप और ट्विटर के बीच जारी विवाद और जोर पकड़ सकता है। बता दें कि हाल में ट्विटर पर मनमानी करने और किसी खास एजेंडे पर काम करने के भी आरोप लगने शुरू हुए हैं।
the top result for racist on Twitter is the president of the United States pic.twitter.com/WImndE4KqF
— Tom Warren (@tomwarren) June 6, 2020












Click it and Unblock the Notifications