'ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार का नामांकन फ़र्ज़ी'
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किए जाने की ख़बर फ़र्ज़ी हो सकती है. नोबेल पुरस्कार समिति ने यह चिंता जताई है.
नॉर्वे की इस समिति ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दी है.
ख़बरें थीं कि राष्ट्रपति ट्रंप का नाम उनकी 'बलपूर्वक शांति की विचारधारा' के लिए एक अज्ञात अमरीकी ने प्रस्तावित किया है.
'फ़र्ज़ी हो सकता है'
नोबेल संस्थान के निदेशक ओलाव नियोलस्टैड ने कहा कि ऐसी चिंताएं हैं कि ट्रंप का नाम दिए जाने की बात झूठ हो सकती है.
उन्होंने नॉर्वे के एक प्रसारक एनआरके से कहा, "मैं कह सकता हूं कि हमारे पास यह मानने का ठोस कारण है कि यह (ट्रंप का नामांकन) फ़र्ज़ी है."
उन्होंने कहा, "शायद ऐसा ही फ़र्ज़ी नामांकन पिछले साल भी हुआ था."
नोबेल शांति पुरस्कार के नामांकन हर साल 31 जनवरी तक दिए जाते हैं और विजेता का ऐलान अक्टूबर की शुरुआत में किया जाता है.
किसे है नाम प्रस्तावित करने का अधिकार
इसके लिए नाम आगे बढ़ाने का अधिकार बहुत सीमित लोगों को है.
जिन्हें इसके लिए नामों का प्रस्ताव देने का अधिकार है, उनमें संसद एवं सरकार के सदस्य, पूर्व नोबेल विजेता और कुछ यूनिवर्सिटी प्रोफ़ेसर शामिल हैं.
2009 में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिला था. उन्हें यह पुरस्कार "लोगों के बीच अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और सहयोग को मज़बूत करने के उनके असाधारण प्रयासों" के लिए दिया गया था.
2012 में नोबेल शांति पुरस्कार यूरोपीय संघ को "स्वयं को युद्ध के महाद्वीप से शांति के महाद्वीप में बदलने" के लिए दिया गया था.
2017 का नोबेल शांति पुरस्कार परमाणु हथियार विरोधी समूह 'इंटरनेशनल कैंपेन टू अबॉलिश न्यूक्लियर वेपन्स' को दिया गया था.
-
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट? -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुम्मा आज, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक क्या है आपके शहर में नमाज का टाइम?












Click it and Unblock the Notifications