ट्रम्प ने भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या की कड़ी निंदा की, क्यों बाइडेन प्रशासन पर लगाया आरोप?

Indian murder In America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को भारतीय मूल के चंद्रा नागमलैया की बेरहमी से हत्या की निंदा की। डलास में हुई इस घटना ने अमेरिका में लोगों को झकझोर दिया। ट्रम्प ने कहा कि यह भयानक अपराध किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अपराधी के पहले किए गए अपराधों और बाइडेन प्रशासन द्वारा उसकी रिहाई पर भी निशाना साधा।

ट्रम्प ने आश्वस्त किया कि आरोपी को कड़ी सजा दी जाएगी और अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी, अटॉर्नी जनरल और अन्य एजेंसियां इसे रोकने के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं। इस घटना ने अमेरिका और भारतीय समुदाय दोनों में गहरी चिंता पैदा कर दी।

Indian murder In America

ट्रम्प ने बाइडेन प्रशासन पर लगाया आरोप

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि डलास में यह निर्दय हत्या उनकी पत्नी और बेटे के सामने हुई। उन्होंने कहा कि अपराधी को पहले बाल यौन शोषण और कार चोरी जैसे अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था।ट्रम्प ने आरोप लगाया कि बाइडेन प्रशासन ने इस अपराधी को रिहा कर दिया था और क्यूबा ने उसे वापस लेने से इनकार किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराधी अब अमेरिकी हिरासत में है और उसे प्रथम डिग्री हत्या का दोषी ठहराया जाएगा। ट्रम्प ने कहा, निश्चिंत रहें, उसे कड़ी सजा मिलेगी।

कैसे हुई थी घटना?

10 सितंबर को नागमलैया का अपने सहकर्मी 37 साल के योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज से विवाद हुआ। टूटी हुई वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जो जल्दी ही हिंसक हो गई। आरोपी ने माचेटे से हमला किया और नागमलैया का सिर काट दिया। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटा, जो मोटल के फ्रंट ऑफिस में थे, बाहर आए लेकिन रोकने में नाकाम रहे।पुलिस ने मार्टिनेज को उसी दिन हिरासत में लिया। आरोपी के पास से खून से सनी टी-शर्ट, चाकू, नागमलैया का फोन और की-कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है।

ये भी पढे़ं: World War 3: तीसरे विश्वयुद्ध का शंखनाद? Russia ने Poland पर दागे 19 ड्रोन, Trump चुप NATO ने दी धमकी!

कई आपराधिक घटना में शामिल रह चुका है अपराधी

कोबोस-मार्टिनेज का पहले भी हिंसक अपराधों का रिकॉर्ड रहा है। उसे कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और ह्यूस्टन में गिरफ्तार किया जा चुका था। ट्रम्प ने अपनी टीम होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी और बॉर्डर जार टॉम होमैन की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका को सुरक्षित बनाने के लिए वे पूरी तरह सक्रिय हैं।

ये भी पढे़ं: 'संप्रभुता से समझौता नहीं', भारत के बाद अब इस देश ने अमेरिकी टैरिफ का किया विरोध, Trump को दी चेतावनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+