जानिए कौन है ये 9 साल का बच्चा, जो मोदी और ट्रंप के साथ सेल्फी लेकर बन गया स्टार
Recommended Video
नई दिल्ली। दुनिया में इस समय सेल्फी का क्रेज सिर्फ बड़ों के ही नहीं बल्कि बच्चों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। लोग अपने किसी अहम पल को कैद करने लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। सोचिए अगर आपके पास दुनिया के दिग्गज नेता खड़े हो तो शायद ही आप उनके साथ सेल्फी लेने का मौका जाने देंगे। ऐसा ही मौका रविवार को ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में एक नौ साल के बच्चों को अचानक से मिल गया। जब दोनों वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप मंच की ओर बढ़ रहे थे तभी एक नौ साल के बच्चे ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। सेल्फी लेते ही ये बच्चा रातो-रात सोशल मीडिया पर स्टार बन गया है।

ट्रंप ने बच्चे के हाथ में मोबाइल देखा और वह रुक गए
ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में हाउडी मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जब प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो वह पीएम मोदी के साथ मुख्य समारोह स्थल की तरफ जाने लगे। पीएम मोदी और ट्रंप सभी बच्चों से हंसते-मुस्कुराते हुए आगे बढ़ रहे थे। पीएम मोदी ट्रंप का हाथ पकड़े अभी आगे जाने वाले ही थे कि ट्रंप ने बच्चे के हाथ में मोबाइल देखा और वह रुक गए। इसके बाद पीएम मोदी वापस आए। दोनों ने खुशी-खुशी बच्चे के साथ सेल्फी क्लिक करवाई।सेल्फी लेते ही ये बच्चा रातो-रात सोशल मीडिया पर स्टार बन गया है। सभी लोग इस बच्चे के बारे में जानना चाह रहे हैं।
सेल्फी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चे की पीठ थपथपाई
सेल्फी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चे की पीठ थपथपाई जबकि ट्रंप उससे हाथ मिलाकर आगे बढ़ चले। सात्विक की इन दो बड़ी हस्तियों के साथ ली गई ये सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस के बाद से ये बच्चा रातों-रात पॉपुलर हो गया है। अब कन्नड भाषा की साइट विजय कर्नाटकाडॉटकॉम ने इस बच्चे को लेकर जानकारी शेयर की है। बच्चा कर्नाटक के उत्तरी कन्नड जिले का बताया जा रहा है। इस वीडियो को पीएमओ इंडिया के ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया गया है।

बच्चे का नाम सात्विक हेगड़े है
विजय कर्नाटकाडॉटकॉम के मुताबिक, बच्चे का नाम सात्विक हेगड़े है। सात्विक उत्तरी कन्नड जिले का रहने वाला है। सात्विक की योग में काफी दिलचस्पी है। योग कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सात्विक लाइन में खड़ा था और तभी उसे ट्रंप और मोदी के साथ सेल्फी लेने का मौका मिला। सात्विक के माता-पिता का नाम प्रभाकर हेगड़े एवं मेधा हेगड़े है।
-
Trump Speech: ईरान-अमेरिका युद्ध रुकेगा या और भड़केगा? ट्रंप ने बताया प्लान! ओबामा पर क्यों भड़के राष्ट्रपति -
US Iran Tension: होर्मुज और खार्ग नहीं, इन 3 इलाकों पर कब्जा करना है डोनाल्ड ट्रंप का असली प्लान -
Trump Hormuz Plan: कौन हैं जनरल डेन केन? जिसके कहने पर होर्मुज छोड़ फरार हुए ट्रंप, सरेंडर या मास्टरस्ट्रोक? -
Iran US war: 'अमेरिका ईरान छोड़ देगा', Donald Trump ने किया युद्ध खत्म होने का ऐलान? क्या करेंगे नेतन्याहू? -
Iran America War: ईरान युद्ध पर सरकारी खजाना लुटा रहे ट्रंप, हर 1 सेकेंड पर कितना खर्च कर रहा अमेरिका? -
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Iran America War: 'ईरान के नए राष्ट्रपति ने सीजफायर की लगाई गुहार', ट्रंप ने किया दावा, बताई क्या हैं शर्तें -
Petrol Diesel Price: ऊट-पटांग बयान देकर ट्रंप दामाद को कैसे पहुंचा रहे फायदा? भारत में उछलेगा पेट्रोल-डीजल? -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
PM Modi Assam Rally: असम के चाय बागान में दिखा पीएम का अलग अंदाज, कांग्रेस और घुसपैठियों को दी सख्त चेतावनी -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें












Click it and Unblock the Notifications