वर्ल्ड बैंक की प्रेसीडेंट बनेंगी पेप्सिको की पूर्व भारतीय CEO इंद्रा नूई, ट्रंप प्रशासन नाम पर कर रहा विचार
वॉशिंगटन। वर्ल्ड बैंक के वर्तमान प्रेसीडेंट जिम योंग किम फरवरी में रिटायर होने वाले हैं। उनके पद के लिए ट्रंप प्रशासन कुछ नामों पर विचार कर रहा है और इन नामों में से एक नाम, इंद्रा नूई का भी है। पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंद्रा ने 12 वर्षों बाद पिछले वर्ष अगस्त में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिम योंग किम ने ऐलान किया है कि वह एक प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट फर्म से जुड़ने जा रहे हैं और इसलिए अपना पद छोड़ रहे हैं। अमेरिका के अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस बाबत जानकारी दी है। भारत में जन्मीं 63 वर्षीय इंद्रा नूई अगर वर्ल्ड बैंक की प्रेसीडेंट बनती हैं तो यह निश्चित तौर पर देश के लिए एक एतिहासिक पल होगा। यह भी पढ़ें-स्टीव जॉब्स के तीन गुरु मंत्रों ने इंद्रा नूई को पहुंचाया सफलता की मंजिल तक

इवांका ने दिया नाम का प्रस्ताव
न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की ओर से नूई के नाम का प्रस्ताव दिया गया है। इवांका, प्रेसीडेंट के चयन में अहम रोल अदा कर रही हैं। इस रिपोर्ट में कई लोगों का हवाला दिया गया है जो इस प्रक्रिया से परीचित हैं। उनका कहना है कि वर्ल्ड बैंक की टॉप पोस्ट के लिए निर्णय प्रक्रिया अभी शुरुआती चरणों में है और हर उम्मीदवार को परखा जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप के पास उनका नाम भेजे जाने से पहले उन्हें काफी बेहतरी से परखा जाएगा। इसके बाद वह किसी एक नाम पर उनकी मोहर लगेगी। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि अगर ट्रंप प्रशासन नूई के नाम का चयन करता है तो वह इसे स्वीकार करेंगी या नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति अकेले वर्ल्ड बैंक के प्रेसीडेंट का चयन नहीं कर सकते हैं। इस चयन को बैंक के बोर्ड की मंजूरी मिलना बहुत जरूरी है।

इवांका ने किया नूई को लेकर ट्वीट
इवांका ने भी ट्वीट करके इस तरफ एक इशारा किया। उन्होंने अपनी ट्वीट में नूई को एक मेंटर और एक प्रेरणा बताया है। इसके साथ ही नूई का नाम संभावित उत्तराधिकारियों में शामिल हो गया है। वर्ल्ड बैंक के प्रेसीडेंट जिम योंग किम ने जनवरी में अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था। जिम तीन वर्षों से इस पद पर थे और उन्होंने कार्यकाल के खत्म होने से पहले ही अपने इस्तीफे के बारे में बता कर सबको हैरानी में डाल दिया था। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि किम के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्यूशिन, कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवाने और इवांका ट्रंप की निगरानी में हो रही है। इवांका के रोल के बारे में व्हाइट हाउस की ओर से सोमवार को जानकारी दी गई थी।

इवांका की भूमिका की आलोचना
वर्ल्ड बैंक के प्रेसीडेंट के चयन में इवांका की भागीदारी की कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह राष्ट्रपति की बेटी हैं और उन्हें इस तरह से आर्थिक मामलों में शामिल करने का मतलब हितो के टकराव की संभावना भी हो सकता है। इवांका ने अभी तक खुद को अपनी संपत्ति से पूरी तरह से अलग नहीं किया है। मंगलवार को वर्ल्ड बैंक के प्रेसीडेंट के लिए ट्रंप की सलाह के बाद कुछ इंटरव्यू होने थे। नूई ने ट्रंप की बिजनेस काउंसिल को ज्वॉइन किया था लेकिन जल्द ही इस काउंसिल को खत्म कर दिया गया क्योंकि कई लोग इसे छोड़कर चले गए थे। अगस्त 2017 में शैरलॉट्सविले में हुई घटना के लिए जब ट्रंप ने कई पक्षों को जिम्मेदार ठहराया तो सीईओज उनसे नाराज हो गए और काउंसिल को अलविदा कहकर चले गए।

ट्रंप की आलोचक रही हैं नूई
साल 2016 में जब ट्रंप ने चुनाव जीता था तो उसके बाद आया नूई का कमेंट भी काफी विवादित था। नूई ने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'हमारी इंप्लॉयीज रो रहे हैं और जो सवाल वे पूछ रहे हैं वे खासतौर पर उदन लोगों की तरफ से आ रहे हैं जो अश्वेत हैं और वे पूछ रहे हैं कि क्या हम सुरक्षित हैं? महिलाएं पूछ रही हैं क्या हम सुरक्षित हैं और एलजीबीटी के लोग अपनी सुरक्षा के बारे में सवाल कर रहे हैं।' नूई ने इसके बाद कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इस तरह के सवालों का जवाब देना पड़ेगा। हालांकि इसके बाद पेप्सिको की ओर से बयान आया था कि नूई की टिप्पणी को गलत समझा गया है। उनका इशारा ग्रुप के इंप्लॉईज की ओर से आई प्रतिक्रिया की तरफ था।
-
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications