न्यूयॉर्क: मैनहैटन में एक शख्स ने 'अल्लाह हु अकबर' बोलते हुए ट्रक से कुचल दिया 8 लोगों को, हथियारबंद ड्राइवर को पुलिस ने मारी गोली

नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क में मैनहैटन में एक शख्स ने ट्रक से कई लोगों को कुचल दिया है। वह शख्स ट्रक को साइकिल ट्रैक पर चढ़ा ले गया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और करीब 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। न्यूयॉर्क के मेयर ने इस घटना को एक आतंकी हमला कहा है, जो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पास हुआ है। उन्होंने कहा कि इस हमले का उद्देश्य आम नागरियों की हत्या करना था। इस घटना को अपनी आंखों से देखने वाले कुछ लोगों ने बताया है कि ट्रक ड्राइवर 'अल्लाह हु अकबर' चिल्ला रहा था। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा कि यह ट्रक अचानक ही बाइक के रास्ते पर चढ़ गया, जिसके चलते कई लोग उसकी चपेट में आ गए।

न्यूयॉर्क: मैनहैटन में एक शख्स ने 'अल्लाह हु अकबर' बोलते हुए ट्रक से कुचल दिया 8 लोगों को, हथियारबंद ड्राइवर को पुलिस ने मारी गोली

हथियार लहराते हुए उतरा ड्राइवर
इसके बाद ट्रक का ड्राइवर हथियार दिखाते हुए ट्रक से बाहर निकला, जिसे पुलिस ने वहीं पर गोली मार दी। फिलहाल ट्रक का ड्राइवर पुलिस की कस्टडी में है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस इस घटना को एक आतंकी हमले के नजरिए से देख रही है। पुलिस यही मानकर इस मामले की जांच कर रही है कि यह कोई आतंकी हमला हो सकता है। हमलावर की उम्र करीब 29 साल बताई जा रही है।

न्यूयॉर्क: मैनहैटन में एक शख्स ने 'अल्लाह हु अकबर' बोलते हुए ट्रक से कुचल दिया 8 लोगों को, हथियारबंद ड्राइवर को पुलिस ने मारी गोली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+