डोनाल्ड ट्रम्प पर अब लेखिका ने लगाया रेप का आरोप, कहा- चेंज रूम में घुसकर किया गंदा काम, मुकदमे की सुनवाई शुरू

जीन कैरोल ने पहले दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रम्प ने डिपार्टमेंट स्टोर के चेंजिंग रूम में उनका यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने दावा था किया कि ट्रम्प ने उनसे महिलाओं के अधोवस्त्र खरीदने के लिए सलाह मांगी थी।

donald trump Jean Carroll

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर से मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। ट्रम्प पर एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के बाद अब एक लेखिका ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दायर किया है। यह उनके 2024 के दूसरे राष्ट्रपति पद के दावेदारी को खतरे में डाल सकता है।

आरोपों का ट्रंप ने अपने वकील के जरिए जवाब दिया है। अमेरिकी पत्रकार व लेखिका एलिजाबेथ जीन कैरोल की ओर से ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। इसके अलावा उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि डोनाल्ड ट्रंप ने चेंजिंग रूम में उनका यौन शोषण किया था।

जीन कैरोल ने अपनी किताब में भी इसका जिक्र किया है। उनकी किताब में लिखा कि ट्रम्प ने 1995-96 में मैनहट्टन लक्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ जबर्दस्ती की। लेखिका ने दावा किया कि पहले महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स दिखाकर ट्रम्प ने उसे खरीदने के लिए उनसे सलाह मांगी और फिर चेंजिंग रूम में उनपर हमला कर दिया।

लेखिका ने लिखा है कि इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से भी परेशान रही। ट्रम्प के खिलाफ अब दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। जीन कैरोल के गंभीर आरोपों पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से भी जवाब दिया जा रहा है।

ट्रम्प के वकील ने कहा कि जीन कैरोल ने पहले दावा किया था कि वे खुद ही शुरुआती तर्कों में डोनाल्ड ट्रंप के पैसे और प्रसिद्धि से प्रेरित थीं। आपको बता दें कि लेखिका कैरोल ने पहली बार 2019 में ट्रम्प पर यह आरोप लगाया था।

लेखिका ने डोनाल्ड ट्रम्प पर मानहानि का मुकदमा किया था लेकिन बलात्कार के दावे को साबित करने उनके लिए संभव नहीं था। इस बीच नवंबर 2022 में न्यूयॉर्क में नए कानून प्रभावी हुआ जिसमें यौन उत्पीड़न के पीड़ितों को हमलों के दशकों बाद अपने कथित दुर्व्यवहारियों पर मुकदमा करने के लिए एक साल की अनुमति दी गई।

इस कानून के आने के बाद कैरोल ने एक नया मुकदमा दायर किया जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प पर "जबरन बलात्कार और छेड़छाड़" करने का आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद ट्रम्प के वकील ने आरोप लगाया है कि कैरोल सिर्फ ऐसा प्रसिद्धि पाने के लिए कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+