ब्रिटेन की मोनार्क एयलाइंस बंद, मुश्किल में एक लाख से ज्यादा यात्री
मोनार्क के चीफ एग्जीक्यूटिव ने कहा कि मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि हमारी वजह से हजारों यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली। ब्रिटेन का मोनार्क एयरलाइन्स सोमवार से बंद हो गया है। इसके कारण लगभग 3,00,000 बुकिंग कैंसिल हो गईं। ब्रिटेन की सरकार ने सिविल एविएशन ऑथोरिटी को विदेशों में मौजूद लगभग 1 लाख 10 हजार यात्रियों को वापस लाने के इंतजाम करने को कहा है। इसके लिए 30 से ज्यादा विमानों की व्यवस्था की जा रही है।

मोनार्क के चीफ एग्जीक्यूटिव ने कहा कि मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि हमारी वजह से हजारों यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ा। यह हमारी हार है, मैं इस समस्या के लिए वास्तव में माफी मांगता हूं।
द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कंपनी का बंद होना दुनिया की कुछ सबसे बड़ी लीज देने वाली कंपनियों के लिए मुश्किलें खड़ूी करेगी। इसके अलावा बोइंग ने भी जिसने एयरलाइंस को अपने 737 मैक्स विमान 32 बेचे हैं। अभी तक किसी विमान वितरित नहीं की गई है।एयरबस और बॉम्बार्डियर के साथ जोरदार टक्कर के बाद 2014 में बोइंग ने अपने जेट कंपनी द्वारा इस्तेमाल किए जाने का करार किया था।












Click it and Unblock the Notifications