ट्रांसजेंडर के साथ बनाया संबंध,खुलासा होने पर 119 बार चाकू से गोदकर कर दी हत्या
न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। अमेरिका नौसेना के एक पूर्व अधिकारी ने एक ट्रांसजेंडर महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी नौसेना अधिकारी ने पहले महिला के साथ संबंध बनाए और सेक्स के बाद उसे पता चला कि वो एक ट्रांसजेंडर है। इस बात का पता चलते ही उसने चाकू ने 119 बार गोदकर ट्रांसजेंडर महिला की हत्या कर दी।

रिपोर्ट के मुताबिक 21 साल के ड्वान्या हिकरसन की दोस्ती 25 साल की डी वीगम नाम की महिला से ऑनलाइन चैटिंग ग्रुप के जरिए हुई। दोनों के बीच कई महीनों तक ऑनलाइन चैटिंग होती रही। उसके बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। वीगम हिकरसन से मिलने होटल पहुंची, जहां दोनों के एक कमरा बुक कराया और वहीं शारीरिक संबंध बनाए। संबंध बनाने के बाद वीगस ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वो एक ट्रांसजेंडर है जो ऑपरेशन कराने के बाद महिला बनी थी।
जब इस बात की जानकारी हिकरसन को हुई तो उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। उसने वीगम के चेहरे पर कई बार चाकू से वार किया और फिर उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसने होटल के बाथरूम में ही नहा धोकर वहां से चला गया और वीगस की लाश वहीं छोड़ दी। बाद में पूछताछ के दौरान हिकरसन ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि सेक्स करने के बाद वीगम ने उसे अपने ट्रांसजेंडर होने की बात बताई थी। कोर्ट ने उसे 40 साल जेल की सजा सुनाई है।












Click it and Unblock the Notifications